फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में था नए साल का जश्न, हत्यारोपी कार सहित जला रहा था मासूम का शव, चार हत्याओं की खौफनाक कहानी

Wed, 01 Jan 2020 05:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jan 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder accused was burning Bhajan singer son dead body in car when New year celebration
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

शामली के पंजाबी कॉलोनी में भजन गायक अजय पाठक के शिष्य और शार्गिद ने ही अपने गुरु अजय और उनकी पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर मौत की नींद सुला दिया। दस साल के मासूम के शव को गुरु की कार में डालकर पानीपत ले गया।



आधी रात को जब पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा था तब आरोपी कार समेत मासूम के शव को जलता हुआ देख रहा था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे जानें आखिर कैसे एक के बाद एक परिवार के चार लोगों को सिरफिरे शिष्य ने उतार दिया मौत के घाट: -

Triple Murder accused was burning Bhajan singer son dead body in car when New year celebration
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले अजय को मारा और सबसे बाद में बेटे को
एसपी विनीत जयसवाल के अनुसार हिमांशु ने सबसे पहले पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे अजय पाठक पर हमला किया और कई वार किए। इसके बाद उसी कमरे में दवाई लेकर सो रही उनकी पत्नी स्नेहा को निशाना बनाया तलवार और चाकू से वार कर मार डाला।

इसके बाद हिमांशु को शक हुआ कि कहीं पास में ही दूसरे कमरे में सो रहे अजय के बेटे भागवत और बेटी वसुंधरा को तो वारदात की जानकारी नहीं हो गई, इसलिए हिमांशु में कमरे में सो रही अजय पाठक की 12 साल की बेटी वसुंधरा पर कई प्रहार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने अजय के 10 साल के बेटे भागवत की गला दबाकर हत्या कर दी।

Triple Murder accused was burning Bhajan singer son dead body in car when New year celebration
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह था आरोपी हिमांशु का इरादा
एसपी के अनुसार हिमांशु ने बताया कि चारों की हत्या करने के बाद उसका इरादा चारों शवों को अजय की गाड़ी में छिपाकर कहीं नष्ट कर देने का था।

इसलिए उसने अजय की गाड़ी को मकान के बाहर लगाकर पहली मंजिल से भागवत और वसुंधरा का शव नीचे घसीटता हुआ लाया। भागवत का शव कार की डिग्गी में डाल दिया, लेकिन वसुंधरा का शव भारी होने की वजह से वह उठ नहीं सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Murder accused was burning Bhajan singer son dead body in car when New year celebration
गायक अजय पाठक और पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जाग हुई तो डर के मारे वापस कमरे में रखे तीन शव
वारदात के बाद चारों शव ठिकाने लगाने की कशमकश के दौरान दिन निकल चुका था। गली में आवाजाही देख उसने वसुंधरा का शव वापस कमरे में ले जाकर रख दिया, उस पर रजाई डाली और कमरे को बाहर से ताला लगा दिया। 

विज्ञापन
Triple Murder accused was burning Bhajan singer son dead body in car when New year celebration
गायक व पत्नी और बेटी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह फिर से अजय और स्नेहा के कमरे में गया और उनके शवों पर कंबल ढक दिया और सभी के मोबाइल अपने साथ ले गया। हिमांशु ने हड़बड़ी में मकान की तलाशी भी ली। पत्नी स्नेहा की अलमारी खोलकर उसने बैग निकाला और कमरा बाहर से बंद कर चला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed