फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा, लेन-देन और बेइज्जती का बदला लेने को शिष्य ने रची थी खौफनाक साजिश

Wed, 01 Jan 2020 04:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Jan 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
pupil murder Bhajan singer and his Family in shamli, to take revenge of his insult and money dispute
bhajan singer murder - फोटो : अमर उजाला

शामली के पंजाबी कॉलोनी में हुए पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोपहर में एसपी विनीत जयसवाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पाठक परिवार के चारों सदस्यों की हत्या उनके घर में अजय पाठक की जागरण मंडली में शामिल उनके शिष्य हिमांशु सैनी निवासी झार खेड़ी थाना केराना जनपद ने की थी। आगे जानें आखिर कैसे एक ही परिवार के चार लोगों को आरोपी ने बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट-

pupil murder Bhajan singer and his Family in shamli, to take revenge of his insult and money dispute
गायक अजय पाठक और पत्नी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया कि घर खेड़ी निवासी हिमांशु अजय पाठक की भजन मंडली में करीब ढाई साल से काम करता है और अजय पाठक के उनका अच्छा खासा आना-जाना है। कई बार रात में हिमांशु अजय के मकान में ही रुक जाता है। हिमांशु की आर्थिक हालत ठीक नहीं है उस पर एक बैंक से पांच लाख का लोन भी था जिसका बैंक ने रिकवरी नोटिस जारी किया हुआ था।

pupil murder Bhajan singer and his Family in shamli, to take revenge of his insult and money dispute
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया कि इसके अलावा कई और लोगों से भी उसने पैसे लिए हुए थे। जिनका तकादा लोग उसके घर पर आकर करते थे इस कारण वह मानसिक तनाव में रहता था एसपी के अनुसार हिमांशु ने बताया कि अजय पाठक पर भी उसके करीब 60 हजार रुपये चाहिए थे। वापस मांगने पर अजय पाठक उसे अपशब्द कहकर अपमानित करते थे। दूसरों के सामने भी उसे बेइज्जत किया जाता था जिससे वह काफी क्षुब्ध था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
pupil murder Bhajan singer and his Family in shamli, to take revenge of his insult and money dispute
गायक अजय पाठक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमांशु के हवाले से एसपी ने बताया कि 30 दिसंबर की रात हिमांशु अजय पाठक के घर पर ही रुका था। बकौल एसपी रात को हिमांशु ने अजय पाठक के यहां खाना खाया, रात को अजय से अपने 60 हजार रुपये मांगे। उसने बैंक के नोटिस और लोगों के घर आकर तकादा करने की बात हुई पाठक को बताई लेकिन पाठक ने उसे अपशब्द कहकर डांट दिया। 

विज्ञापन
pupil murder Bhajan singer and his Family in shamli, to take revenge of his insult and money dispute
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यह बात हिमांशु को नगवार गुजरी और बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई। इसके बाद वह मकान के निचले हिस्से में आया। रात को तकरीबन साढ़े तीन बजे उसने अजय के मकान में रखी एक छोटी तलवार और चाकू उठाया और घर के कमरे में सो रहे अजय पाठक और उनके परिवार पर ताबड़तोड़ वार कर चारों की हत्या कर दी। 

अजय के दस साल के बेटे भागवत का शव उनकी गाड़ी की डिग्गी में डाल दिया और लेकर फरार हो गया। वह पानीपत पहुंचा और शव को गाड़ी में ही जला रहा था कि पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed