मेरठ में निलंबित एसओ धर्मेंद्र सिंह ने अपनी तैनाती के दौरान अपने साथ ऐसे सिपाही रखे हैं जो उसके नजदीकी होने के साथ ही हमराज रहे हैं। इनमें से दो सिपाही एक से दूसरे थाने में साथ रहे तो तीसरा सिपाही धर्मेंद्र के हस्तिनापुर थाने से लाइन हाजिर होते ही छुट्टी पर चला गया। यदि अधिकारी ऐसे सिपाहियों को चिह्नित कर पूछताछ करें तो संभव है कि धर्मेंद्र के कई और राज खुलकर सामने आ सकते हैं।
मेरठ: थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को लेकर सामने आई ये बड़ी बात, अब खुलेंगे गहरे राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र सिंह थाना परीक्षितगढ़ से थाना मवाना स्थानांतरण होने के दौरान अपने साथ परीक्षितगढ़ से ही दो सिपाही साथ लेकर आया था। जब धर्मेंद्र का थाना मवाना से थाना हस्तिनापुर थानाध्यक्ष पद पर ट्रांसफर हुआ था तो ये दोनों सिपाही भी हस्तिनापुर थाने में ट्रांसफर होकर आ गए थे। लेकिन किसी कारणवश दोनों सिपाही कुछ दिन बाद ही पुन: परीक्षितगढ़ ट्रांसफर हो गए थे। लेकिन हस्तिनापुर थाने का एक सिपाही धर्मेंद्र के बहुत करीब आ गया था, जिसकी हस्तिनापुर नगर में चर्चा है कि जिस दिन धर्मेंद्र पर लाइन हाजिर की कार्रवाई हुई तो यह सिपाही भी छुट्टी पर चला गया।
अब यहां से भी ले गए एसी
धर्मेंद्र सिंह ने 24 अप्रैल 2018 को मवाना एसओ का चार्ज लिया था, तो एक फैक्टरी से तीन एसी मवाना थाने को दिए गए थे। जिनमें एक एसी कंप्यूटर रूम, एक एसओ के आवास और एक कार्यालय में लगा था। 20 जून 2018 को धर्मेंद्र का ट्रांसफर मवाना से हस्तिनापुर थाने हुआ था तो वह कंप्यूटर रूम को छोड़कर बाकी दोनों एसी और एक फ्रीज साथ ले गया था। दोनों एसी हस्तिनापुर थाने में एसओ के आवास व कार्यालय में लगाए थे। जिनको अब निलंबन के बाद धर्मेंद्र ने हस्तिनापुर थाने से भी उतरवा लिया।
आरआई बताएंगे नोटिस तामील कराया या नहीं
निलंबित एसओ धर्मेंद्र पर लगे आरोपों की जांच सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह कर रहे हैं। सीओ ने धर्मेंद्र को जांच के संबंध में नोटिस जारी किया था। सीओ से शुक्रवार को पूछा गया कि धर्मेंद्र को नोटिस प्राप्त हो गया है या नहीं। जिस पर सीओ ने बताया कि धर्मेंद्र को नोटिस तामील कराने के लिए उसे पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) को भिजवा दिया गया था। अब आरआई ही बता सकते हैं कि वह मिला या नहीं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/