पिछले सात दिनों से लापता चल रहे यूपी पुलिस के सिपाही अरविंद कुमार (36) का शव मंगलवार को भोला झाल से बरामद हुआ है। अरविंद कुमार सात दिन पूर्व अपनी पत्नी को लेने के लिए सुसराल गया था। तभी से वह लापता चल रहा था। उधर, सूचना मिलने पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि लापता सिपाही की कार नानू गंगनहर पुल के पास लावारिष अवस्था में खड़ी मिली थी। पुलिस ने शव को गंगनहर से निकाल कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2 of 6
मृतक सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा पट्टी धंधान थाना छपरौली, जिला बागपत निवासी सिपाही अरविंद कुमार पुत्र राजपाल मुरादाबाद पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात था। भाई रवि के अनुसार, अरविंद कुमार 27 मार्च को सात दिन की छुट्टी लेने के बाद घर आया था।
3 of 6
सिपाही का शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
घर से गया था ससुराल
भाई रवि ने बताया कि अरविंद उसी दिन घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी सुसराल कस्बा टीकरी थाना दोघट से पत्नी और बच्चों को लेकर मुरादाबाद जाएगा।
4 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तीन दिन बाद ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर विभाग ने उन्हें सूचना दी। 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी छपरौली थानें में दर्ज करवाई गई। इसके बाद अरविंद कुमार की तलाश छपरौली थाना पुलिस ने शुरू की। जांच के दौरान अरविंद कुमार की कार नानू गंगनहर पुल के समीप खड़ी मिली।
5 of 6
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को भोला झाल गंगनहर में एक युवक का शव ग्रामीणों को दिखाई दिया। जिसकी सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव गंगनहर से निकाल कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए।