फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Umesh Pal Hatyakand: आखिर खुले कई बड़े राज, शूटरों के साथ डॉ. अखलाक का वीडियो वायरल, बर्खास्त करने की तैयारी

Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Doctor Akhlaq video viral with the shooters and now preparations are on to sack him
उमेश पाल हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल डॉ. अखलाक का शूटरों के साथ वीडियो वायरल हुआ है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद उसकी सरकारी सेवा भी बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 



डॉ. अखलाक की गिरफ्तारी के बाद सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने शासन को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी है। हालांकि बर्खास्तगी को लेकर शासन की ओर से ही आदेश जारी किए जाएंगे। विभाग में डॉ. अखलाक की नियुक्ति जून 2000 में हुई थी। वर्ष 2013 से वह भावनपुर सीएचसी में तैनात था। हत्याकांड के बाद शूटर गुड्डू को भी डॉ. अखलाक ने अपने घर में पनाह दी थी और उसे खर्च के लिए 50000 रुपये भी दिए थे।

Umesh Pal Hatyakand: Doctor Akhlaq video viral with the shooters and now preparations are on to sack him
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

शूटर गुड्डू को लगाया गले, स्कूटी में छिपाई थी डीवीआर
शूटर गुड्डू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह डॉ. अखलाक के भवानीनगर स्थित घर का बताया जा रहा है। वीडियो पांच मार्च तड़के 5:53 बजे का है। इसमें गुड्डू मुस्लिम एक बैग लेकर आता है और कुर्सी पर बैठ जाता है। इसके बाद अखलाक कमरे के अंदर से आता है और गुड्डू शूटर को गले लगाता है। फिर सभी कमरे में चले जाते हैं।

Umesh Pal Hatyakand: Doctor Akhlaq video viral with the shooters and now preparations are on to sack him
उमेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, हत्याकांड के बाद शूटर गुड्डू मेरठ पहुंचा था। शनिवार रात पुलिस ने अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय डॉक्टर अखलाक मना करता रहा कि गुड्डू यहां नहीं आया, लेकिन जब उसके घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो डीवीआर गायब मिली। तलाशी के दौरान डीवीआर घर में खड़ी स्कूटी की डिग्गी से बरामद की गई थी। यह वीडियो उसी डीवीआर में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Doctor Akhlaq video viral with the shooters and now preparations are on to sack him
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

अतीक का बेटा भी आया था अखलाक के घर
जांच में यह भी सामने आया कि हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का बेटा भी दो साथियों के साथ घर पर आया था। पुलिस को उसकी भनक भी लग गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में फिलहाल अतीक का बेटा असद, गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान और मोहम्मद गुलाम फरार हैं। जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Doctor Akhlaq video viral with the shooters and now preparations are on to sack him
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

डॉ. अखलाक को लेकर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। उन्हें स्वास्थ्य सेवा से बर्खास्त किया जाएगा या फिर नहीं, इस बारे में भी कुछ नहीं कह सकता। उच्च अधिकारियों के जो भी आदेश होंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed