फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मेरठ में बेदर्दी की हदें पार, गर्भवती महिला को लात-घूंसों से पीटकर किया अधमरा, ये है पूरा मामला

Fri, 23 Dec 2022 03:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Dec 2022 03:28 PM IST
विज्ञापन
The attackers have beaten up to a pregnant woman in Meerut district and video viral
मेरठ में महिला की पिटाई। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बेदर्दी की हदें पार करने का एक मामला सामने आया है। यहां थाने से महज 500 मीटर दूर कुछ हमलावरों ने एक गर्भवती महिला को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तमाशबीन बने रहे। 



वहीं किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

The attackers have beaten up to a pregnant woman in Meerut district and video viral
महिला की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

ये है पूरा मामला 
ब्रह्मपुरी थाने से 500 मीटर दूर भगवतपुरा कॉलोनी में कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पांच माह की गर्भवती पूनम (35) पत्नी ऋषि को लात-घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया और उसका एक साल का बेटा हमलावरों ने जमीन पर पटक दिया। वहीं चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ लग गई। 

The attackers have beaten up to a pregnant woman in Meerut district and video viral
महिला की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

इस दौरान मां-बेटे को बचाने की बजाय लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। वीडियो वायरल होने पर लखनऊ तक हलचल मची। अधिकारियों ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी को फटकार लगाई। तब चार पड़ोसियों अशोक, उसके पुत्र शैलेंद्र व विकास और दिरीश गिरफ्तार किए गए। पांच हमलावर फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The attackers have beaten up to a pregnant woman in Meerut district and video viral
महिला की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ करीब 200 गज जमीन पर कब्जा करने, विरोध पर मारपीट करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। देर रात तक इस मामले में हंगामा चलता रहा। इस जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र रख दिया। 

विज्ञापन
The attackers have beaten up to a pregnant woman in Meerut district and video viral
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी व ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ पहुंचकर मामला शांत कराया है। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद हुआ था। उस पर कुछ लोगों ने चित्र रख दिया था। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed