पश्चिमी यूपी के दो अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे हुए। इन दोनों हादसों में तीन घरों के चिराग बुझ गए। जहां सहारनपुर में दो युवकों की जान चली गई तो वहीं मेरठ में एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
बताया गया कि मृतक युवक ट्रक के नीचे करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान तड़प-तड़पकर उसकी सांसें टूट गईं।
2 of 7
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
हादसा - 1
सहारनपुर जनपद के बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात कार-डीसीएम की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक कार में सवार थे। उनके शव कार के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। वहीं परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए, जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
3 of 7
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
यह हादसा कोतवाली बेहट क्षेत्र में बेहट-कलसिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास हुआ। गांव बाबैल बुजुर्ग निवासी शाहरुख (18) पुत्र दिलशाद व आरिफ (20) देर रात ताजपुरा गांव में अपने जानकार सादिक के पास पहुंचे और उसकी कार लेकर वहां से चल दिए।
4 of 7
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि कलसिया से बेहट की तरफ आते समय उनकी कार व सामने से आई डीसीएम की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर उसमें फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही बेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शाहरुख व आरिफ को कार से बाहर निकालकर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
5 of 7
हादसे में घायल हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
उधर, हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने कानूनी कार्रवाई नहीं की और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को अपने साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि मृतकों के परिजनों ने लिख कर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते।