फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी कनेक्शन: तीन महीने कश्मीर में रहा उजैद, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, व्हाटसएप हिस्ट्री से खुले गहरे राज

Thu, 22 Jan 2026 05:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 22 Jan 2026 05:44 PM IST
सार

मेरठ के मोहम्मद उजैद कुरैशी का जम्मू के व्हाट्सएप ग्रुप से आतंकी कनेक्शन सामने आया है। एटीएस और आईबी उसकी तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
Terror Link: Meerut’s Uzaid Qureshi Linked to Jammu WhatsApp Group, ATS on Manhunt
मेरठ के उर्जद का आतंकी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा सराय बहरीन निवासी मोहम्मद उजैद कुरैशी का जम्मू से जुड़े एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आतंकी कनेक्शन सामने आया है। इस ग्रुप में देशविरोधी और भड़काऊ पोस्ट साझा की जा रही थीं। फिलहाल उसकी तलाश में एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरों की टीमों द्वारा ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

Terror Link: Meerut’s Uzaid Qureshi Linked to Jammu WhatsApp Group, ATS on Manhunt
मेरठ के उजैद का आतंकी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रविवार को घर पर एटीएस और आईबी की दबिश
रविवार को जम्मू पुलिस, आईबी और एटीएस सहारनपुर की संयुक्त टीम ने उजैद के आवास पर दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। टीम ने उसके भाइयों और परिजनों से पूछताछ की और मकान पर नोटिस चस्पा कर लौट गई। 

यह भी पढ़ें: CM Visit Meerut: प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विवि का लोगो, ड्रेस व फ्लैग लॉन्च, यह होगा ध्येय वाक्य

Terror Link: Meerut’s Uzaid Qureshi Linked to Jammu WhatsApp Group, ATS on Manhunt
मेरठ के उजैद का आतंकी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
24 जनवरी को जम्मू में पूछताछ के लिए तलब
जम्मू पुलिस ने उजैद को 24 जनवरी को पूछताछ के लिए बहूफोर्ट थाने में तलब किया है। उसे पकड़ने के लिए एटीएस सहारनपुर यूनिट से भी सहयोग मांगा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terror Link: Meerut’s Uzaid Qureshi Linked to Jammu WhatsApp Group, ATS on Manhunt
मेरठ के उजैद का आतंकी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
दबिश के बाद परिवार ने छोड़ा मकान
एजेंसियों की दबिश के बाद उजैद का पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में उजैद स्कूटी से घर से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
Terror Link: Meerut’s Uzaid Qureshi Linked to Jammu WhatsApp Group, ATS on Manhunt
मेरठ के उजैद का आतंकी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
अलकायदा स्लीपर सेल से जुड़े होने का शक
जानकारी के अनुसार, जिस व्हाट्सएप ग्रुप में उजैद जुड़ा था, उसके सदस्य अलकायदा स्लीपर सेल से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस मामले में 14 नवंबर 2025 को जम्मू के बहूफोर्ट थाने में बीएनएस की धारा 113(3) के तहत आतंकवादी कृत्य की एफआईआर दर्ज की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed