फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2021: ऐतिहासिक मंदिर में गूंजे बोल बम के जयकारे, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लाइन, तस्वीरें

Fri, 06 Aug 2021 12:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Aug 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2021: Shiva devotees offer prayers at the historic Aughadnath temple in Meerut and see photos
औघड़नाथ मंदिर में लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : amar ujala

मेरा कर्म तू ही जाने क्या बुरा है क्या भला, तेरे रास्ते पर मैं तो आंख मूंद के चला, जय हो जय हो शंकरा, आदिदेव शंकरा आदि भजनों के साथ शिवालयों में शिव भक्तों ने शंकर शिव कैलाश पति को बारंबार नमन किया। द्वादशी का जलाभिषेक मंदिरों में सुबह से ही आरंभ हो गया। इस बीच हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से कावड़ लेकर पहुंचे 30 से 40 कावड़ियों ने जल चढ़ाया।

मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवरात्रि के पावन अवसर पर आज शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह तीन बजे से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। भक्त रात दो बजे ही मंदिर में पहुंचने लगे थे। बताया गया कि आज मंदिर पूरी रात खुलेगा और चार पहर की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। 

शिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक आरंभ हो गया। सुबह बड़ी संख्या में भक्त आरती और पूजा में शामिल हुए।

Sawan Shivratri 2021: Shiva devotees offer prayers at the historic Aughadnath temple in Meerut and see photos
मंदिर में लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : amar ujala

शिवरात्रि के मद्देनजर पहली बार मंदिर समिति के द्वारा जलाभिषेक के लिए फ्री गंगाजल की व्यवस्था की गई। मंदिर के मुख्य द्वार पर गंगाजल के विशाल ड्राम रखवाए गए हैं। साथ ही लोटे भी उसी स्थान पर रखे गए हैं।

Sawan Shivratri 2021: Shiva devotees offer prayers at the historic Aughadnath temple in Meerut and see photos
जलाभिषेक करते भक्त। - फोटो : amar ujala

नैंसी चौराहा से मंदिर तक सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी है। गर्भ गृह के साथ मुख्य द्वार तक मंदिर को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है। साथ ही लाइटों की भी सजावट की गई। फूल बंगला सभी के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2021: Shiva devotees offer prayers at the historic Aughadnath temple in Meerut and see photos
मंदिर में लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : amar ujala

मंदिर समिति अध्यक्ष डॉक्टर महेश बंसल और महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 44 सीसीटीवी कैमरे मंदिर के अंदर और बाहर लगाए गए हैं। प्रथम तल पर सीसीटीवी सेंटर बनाया गया है। 

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2021: Shiva devotees offer prayers at the historic Aughadnath temple in Meerut and see photos
औघड़नाथ मंदिर में लगी भक्तों की लाइन। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि 140 सेवादार मंदिर में व्यवस्था संभाल रहे हैं। प्रशासनिक कैंप के साथ अन्य कैंप भी लगाए गए हैं। मंदिर में आने वाले भक्तों से शारीरिक दूरी और अनिवार्य रूप से मास्क लगाने का आग्रह किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed