फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: 'अल्लाह का शुक्र है...', मसूद ने क्यों कहा ऐसा; दो दिन में कोर्ट कर सकता है सुनवाई

Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 10 Sep 2026 01:27 PM IST
सार

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले में एक से दो दिन में हाईकोर्ट कर सुनवाई सकता है। मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर रिट पर सुनवाई शुक्रवार को भी हो सकती है। यदि इस दिन सुनवाई नहीं होती है तो मामला सोमवार तक चला जाएगा। सहारनपुर में पांच सितंबर की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद निर्माण को सरकारी जमीन पर अवैध घोषित किया था। मस्जिद समिति की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Saharanpur mosque demolition High Court may hear the mosque matter within a day or two
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद मामले में हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई है। मामले पर सुनवाई एक से दो दिन में हो सकती है। शनिवार को प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को बिना किसी नोटिस और आदेश के ध्वस्त कर दिया था। 


इसके बाद मस्जिद प्रबंधन कमेटी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। अधिवक्ताओं से सलाह करने के बाद हाईकोर्ट में मंगलवार दोपहर रिट दाखिल की गई है। रिट कॉज लिस्ट में आ गई है।
Saharanpur mosque demolition High Court may hear the mosque matter within a day or two
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर सुनवाई एक से दो दिन में होगी। माना जा रहा है कि मस्जिद प्रबंधन की ओर से दायर रिट पर सुनवाई शुक्रवार को भी हो सकती है। यदि इस दिन सुनवाई नहीं होती है तो मामला सोमवार तक चला जाएगा।
Saharanpur mosque demolition High Court may hear the mosque matter within a day or two
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 सितंबर को दूसरा शनिवार है। मस्जिद कमेटी की ओर से दायर रिट में कहा गया है कि मस्जिद को हटाए जाने से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस नहीं दिया गया। साथ ही रिट में वर्शिप एक्ट का भी हवाला दिया गया है। इसके अलावा अन्य साक्ष्यों को स्वीकार नहीं किए जाने को भी महत्वपूर्ण तथ्य बताया गया। रिट में प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट इन सभी बिंदुओं पर सुनवाई करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur mosque demolition High Court may hear the mosque matter within a day or two
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद में मिली कुएं जैसी संरचना के बारे में और राज एएसआई खोलेगी। एएसआई अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेगी। रिपोर्ट सामने आने की बाद ही ठोस स्तर पर कहा जा सकता है कि यह कुआं है या कुछ और। इसके साथ ही निर्माण वर्ष समेत अन्य जानकारी भी सामने आएगी।
विज्ञापन
Saharanpur mosque demolition High Court may hear the mosque matter within a day or two
इमरान मसूद, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर को संभल बनाने की थी साजिश : इमरान मसूद
सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कुआं निकलने के बाद हमारा दावा और भी पुख्ता होता है। कागजों में मस्जिद दर्ज है। पहले रेहट, कुएं आदि होते थे। वजू के लिए कुएं से पानी निकाला जाता था। सहारनपुर को भी संभल बनाने का इरादा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed