सहारनपुर में जाम लगा रहे लोगों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस के दो वाहनों में तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने लाठी फटकारी, साथ ही हवा में गोली भी चलाई। बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
PHOTOS: पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पथराव, अफसरों को दौड़ाया, फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित समाज के लोगों ने गांव बावैल बुजुर्ग में सुबह लगभग साढ़े दस बजे सड़क पर लोहे के पोल डालकर दिल्ली-यमनौत्री हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने दलितों को दो मिनट में जाम खोलने की चेतावनी दी। लोगों ने जाम नहीं खोला तो पुलिस ने उन पर लाठियां फटकारीं। पुलिस के बल प्रयोग करने पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे।
लोगों का आरोप है कि पुलिस ने जाम खुलवाने की अपील करने की बजाय सीधे दो मिनट का समय देकर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। इससे लोग आक्रोशित हो गए और भीड़ में शामिल महिलाओं ने पास की ही एक दीवार से ईंटें निकालकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
पढ़ें : मेरठ बवाल की Live तस्वीरें, 500 वाहनों में तोड़फोड़, दर्जनों बसों को फूंका
इससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भागने लगे। पुलिस ने एक राउंड फायरिंग भी की। लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता ही गया। लोगों ने पुलिस की डायल 100 एवं एंटी रोमियो गाड़ियों पर अपना गुस्सा उतारा। गाड़ियों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
पथराव और फायरिंग की जानकारी मिलते ही सीओ शिवराज सिंह, एसडीएम वैभव शर्मा एवं तहसीलदार हर्ष चावला भी पहुंचे। साढ़ौली कदीम के ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम एवं बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए।
पढ़ें : SC ST Act: उपद्रवियों की प्लानिंग भांपने में पुलिस-प्रशासन फेल, जमकर हुआ बवाल, देखें तस्वीरें