{"_id":"5ac23e644f1c1bb9618b51ad","slug":"sc-st-act-police-administration-fails-to-understand-dalit-planning-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SC ST Act: उपद्रवियों की प्लानिंग भांपने में पुलिस-प्रशासन फेल, जमकर हुआ बवाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC ST Act: उपद्रवियों की प्लानिंग भांपने में पुलिस-प्रशासन फेल, जमकर हुआ बवाल, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ शहर में बड़े स्तर पर उपद्रव करने की फूलप्रूफ प्लानिंग की गई थी। खास मकसद को लेकर लोगों को साथ जोड़ने का सिलसिला जिले में चल रहा था। बस मौके की तलाश थी। रविवार को भी सोशल साइट के जरिये अफवाह फैलाई गईं कि दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव करके दलितों को कमजोर करने की भाजपा सरकार तैयारी कर रही है।
2 of 10
मेरठ में भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सोमवार को भारत बंद की आड़ में योजनाबद्ध तरीके से बवाल शुरू कर दिया गया। इतना सब कुछ चलता रहा। लेकिन पुलिस और प्रशासन इसको भांपने में पूरी तरह से फेल साबित हुआ।
3 of 10
मेरठ में भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शहर की जो स्थिति हुई है, इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन है। उपद्रवी शहर में दंगा कराने का प्लान बनाते रहे और प्रशासन का खुफिया तंत्र सोता रहा। तीन दिन से उपद्रवी सोशल साइट पर सक्रिय थे। एक-दूसरे को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। बवाल करने का दिन निर्धारित करने का लोग इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
मेरठ में भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को मेरठ में एक साथ एक मंच पर जुड़ने की बात सोशल साइट पर तय हुई। सोमवार सुबह गांव-गांव से लोग शहर की तरफ कूच करने लगे। इसके बावजूद भी पुलिस स्थिति को नहीं भांप सकी। शायद पुलिस को यकीन नहीं था कि शहर में इतना बड़ा बवाल हो जाएगा।
सोमवार सुबह 10 बजे देहात के इलाकों से लोग शहर की तरफ बढ़ना शुरू हो गए थे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ बढ़ने लग गई। दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड और किला परीक्षितगढ़ रोड से लोगों का हजूम उमड़ने लगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।