मेरठ में कंकरखेड़ा के व्यापारी की बेटी को पाकिस्तान निवासी नदीम ने जॉब के बहाने लव जिहाद में फंसाने की कोशिश की थी। वह दुबई पहुंची तो उसे छल होने का अहसास हो गया। गैर के बहकावे में आकर देखे सुनहरे भविष्य के सपने पल भर में टूट गए और परदेस में अपने याद आ गए।
2 of 6
पाकिस्तानी युवक नदीम का सोशल मीडिया प्रोफाइल
- फोटो : अमर उजाला
फिर बड़ी बहन के कहने पर वह दुबई स्थित भारतीय दूतावास पहुंची तो यही से उसकी भारत की वापसी का रास्ता तय हो गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची तो पिता से लिपटकर बोली... पापा मुझे माफ करना।
3 of 6
पाकिस्तानी नदीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
पीड़िता ने बताया कि मैं जब दुबई पहुंची और वहां ऐसी कोई जॉब नहीं थी। नदीम ने जो पते बताए थे, वहां भी कोई जॉब नहीं थी। मुझे घर वालों की याद आ गई। लेकिन परिजनों से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। मैंने दुबई में एक जगह कुछ दिन जॉब भी की। लेकिन अरबी भाषा और अंग्रेजी आना आवश्यक था।
4 of 6
nadeem
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, बेटी के दुबई पहुंचने का पता चलने पर युवती के परिजनों ने ट्विटर वार छेड़ दिया था। इस पर आरोपी नदीम इकबाल घबरा गया। दुबई में घेराबंदी होते ही वह पाकिस्तान भाग गया था।
मुझे झूठे ख्वाब दिखाकर फंसाया
5 of 6
nadeem
- फोटो : इंस्टाग्राम
युवती ने बताया कि नदीम ने यह नहीं बताया था कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है। नदीम ने उसे नौकरी का ख्वाब दिखाकर अपने जाल में फंसा लिया। वह मम्मी-पापा से बताना चाहती थी कि उसे दुबई बुलाया जा रहा है। लेकिन नदीम कहता था कि यदि तुमने उनसे बताया तो वह तुम्हें यहां आने नहीं देंगे। तुम्हारा सपना अधूरा रह जाएगा।