गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जगह- जगह गन्ने की होली जलाई। वहीं बागपत के खेड़ी रेलवे स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रेन तक रोक दी। आगे तस्वीरों में देखिए दिनभर कैसे रहे हालात-
2 of 9
भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में किसानों पर दर्ज पत्ती जलाने के मुकदमों से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हंगामा किया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राष्ट्रवंदना चौक पर जाम लगा दिया। किसान शृंखला बनाई और पत्ती व गन्ना जलाकर विरोध जताया। खेड़ी रेलवे स्टेशन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी।
3 of 9
किसानों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया। किशनपुर बिराल, रमाला और दादरी में भी किसानों ने सड़क जाम कर नाराजगी जताई।
4 of 9
किसानों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के राष्ट्रवंदना चौक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। वहीं पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। कार्यकर्ता ट्रेन पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
5 of 9
भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने उस पर चढ़कर भी जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लिया।