दिल दहला देने वाले निर्भया कांड में सात साल बाद इंसाफ हो गया है। इस क्रूर कांड के चारों दोषियों को फांसी की सजा का दिन मुकर्रर कर दिया गया है। जिस इंसाफ का पूरे देश को इंतजार था कोर्ट की तरफ से वही फैसला सुनाया गया है।
उधर, चारो दोषियों को फांसी की सजा की जानकारी मिलते ही मेरठ के पवन जल्लाद के चेहरे पर भी खुशी की लकीरें उभर आईं हैं। वह दोषियों को फांसी देने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। इससे पहले यह जानना भी जरूरी है कि आखिर पवन जल्लाद है कौन:-
2 of 9
पवन जल्लाद
- फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर, साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में आज दोषियों की फांसी की तारीख का एलान हो चुका है। निर्भया के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी 2020 को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी।
निर्भया कांड के चारों गुनहगारों मुकेश, पवन, अक्षय और विनय को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अब जब दोषियों को फांसी देने की तारीख और वक्त तय हो चुका तो मेरठ के पवन जल्लाद ने भी दोषियों को फांसी देने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें अब इंतजार है तो सरकारी आदेश का, जिसके बाद वह मेरठ से रवाना हो जाएंगे।
3 of 9
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि जल्लाद पवन मेरठ के रहने वाले हैं और उनके परिवार में जल्लाद का काम पीढ़ी-दर-पीढ़ी होता आ रहा है। पवन जल्लाद के बारे में और बहुत कुछ आगे जानिए। पवन के चार पीढ़ियां इसी काम के जरिए अपनी आजीविका चलाती हैं।
4 of 9
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
जल्लाद की पारिवारिक विरासत को निभाने वाले पवन परिवार की चौथी पीढ़ी है। करीब पचास साल से इनका परिवार इस काम को करता आ रहा है। पवन का कहना है कि वह दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है।
5 of 9
निर्भया का दोषी मुकेश सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन के पिता मामू जल्लाद ने दो दोषियों को फांसी दी थी। जबकि पवन के दादा ने कई लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया था। पवन के पड़ दादा लक्ष्मण राम इस काम को करने वाले पहली पीढ़ी थे।