फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया कांड: जानिए मेरठ के जल्लाद पवन कुमार के बारे में, जो दोषियों को लटकाएगा फांसी के फंदे पर

Tue, 07 Jan 2020 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jan 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya case verdict: pawan jallad from Meerut would hang convicts of nirbhaya
पवन जल्लाद ने निर्भया के दोषियों को फांसी देने की इच्छा जाहिर की - फोटो : अमर उजाला

दिल दहला देने वाले निर्भया कांड में सात साल बाद इंसाफ हो गया है। इस क्रूर कांड के चारों दोषियों को फांसी की सजा का दिन मुकर्रर कर दिया गया है। जिस इंसाफ का पूरे देश को इंतजार था कोर्ट की तरफ से वही फैसला सुनाया गया है।



उधर, चारो दोषियों को फांसी की सजा की जानकारी मिलते ही मेरठ के पवन जल्लाद के चेहरे पर भी खुशी की लकीरें उभर आईं हैं। वह दोषियों को फांसी देने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। इससे पहले यह जानना भी जरूरी है कि आखिर पवन जल्लाद है कौन:-

 
 
nirbhaya case verdict: pawan jallad from Meerut would hang convicts of nirbhaya
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

16 दिसंबर, साल 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में आज दोषियों की फांसी की तारीख का एलान हो चुका है। निर्भया के चारों गुनहगारों को 22 जनवरी 2020 को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी।

निर्भया कांड के चारों गुनहगारों मुकेश, पवन, अक्षय और विनय को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अब जब दोषियों को फांसी देने की तारीख और वक्त तय हो चुका तो मेरठ के पवन जल्लाद ने भी दोषियों को फांसी देने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें अब इंतजार है तो सरकारी आदेश का, जिसके बाद वह मेरठ से रवाना हो जाएंगे।

nirbhaya case verdict: pawan jallad from Meerut would hang convicts of nirbhaya
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि जल्लाद पवन मेरठ के रहने वाले हैं और उनके परिवार में जल्लाद का काम पीढ़ी-दर-पीढ़ी होता आ रहा है। पवन जल्लाद के बारे में और बहुत कुछ आगे जानिए। पवन के चार पीढ़ियां इसी काम के जरिए अपनी आजीविका चलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case verdict: pawan jallad from Meerut would hang convicts of nirbhaya
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जल्लाद की पारिवारिक विरासत को निभाने वाले पवन परिवार की चौथी पीढ़ी है। करीब पचास साल से इनका परिवार इस काम को करता आ रहा है। पवन का कहना है कि वह दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
nirbhaya case verdict: pawan jallad from Meerut would hang convicts of nirbhaya
निर्भया का दोषी मुकेश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन के पिता मामू जल्लाद ने दो दोषियों को फांसी दी थी। जबकि पवन के दादा ने कई लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया था। पवन के पड़ दादा लक्ष्मण राम इस काम को करने वाले पहली पीढ़ी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed