मेरठ में नगर निगम के वार्ड 58 में नामांकन के अंतिम दिन हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। यहां से वर्तमान पार्षद राजकुमार मुन्ना को प्रत्याशी घोषित किया गया था। लेकिन दीपक शर्मा, संजय सम्राट, कुसुम गोस्वामी और अंशुल गुप्ता भी टिकट मांग रहे थे। रविवार शाम जब घोषित प्रत्याशियों को सिंबल वितरित किये जा रहे थे, तो तीन प्रत्याशियों ज्योति खटीक, संगीता गोयल और राजकुमार मुन्ना का सिंबल होल्ड कर दिया गया।
निकाय चुनाव : घंटों चला था हाई प्रोफाइल ड्रामा, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसे कहा गया कि सुबह 10 बजे स्थिति स्पष्ट होगी, उसके बाद सिंबल दिया जाएगा। राजकुमार मुन्ना के मामले में बताया गया कि संघ और कुछ भाजपा नेताओं के दबाव में उनका सिंबल होल्ड किया गया है, उनकी जगह किसी दूसरे को प्रत्याशी बनाने की कवायद अंतिम समय में चल रही थी।
सोमवार सुबह 11 बजे राजकुमार मुन्ना को फोन कर सिंबल लेकर जाने को कहा गया, लेकिन तब राजकुमार मुन्ना ने मना कर दिया। इस मामले में राजकुमार मुन्ना ने कहा कि उनके विरुद्ध साजिश की गई और रविवार रात सिंबल देने के लिए पहले बुलाया और फिर होल्ड करते हुए उनका अपमान किया गया। जिस कारण वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। राजकुमार मुन्ना के इंकार पर पार्टी नेताओं के होश उड़ गये और अंतिम समय तक उन्हें मनाने की कोशिश होती रही। लेकिन राजकुमार मुन्ना नहीं माने। इसके बाद अंतिम समय में अंशुल गुप्ता को नामांकन जमा करने को कहा गया। लेकिन अंशुल गुप्ता जब नामांकन जमा करने पहुंचे तो अंतिम समय निकल चुका था और नामांकन कक्ष का दरवाजा बंद था।
अंशुल गुप्ता 3.09.26 बजे भागते हुए नामांकन कक्ष के गेट पर पहुंचे। इसके बाद वह दरवाजा खुलवाकर भीतर गये और 3.09.55 बजे निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन सौंपा।
सपाइयों ने किया हंगामा
नामांकन की समय सीमा बीतने के बाद सिंबल जमा किये जाने की सूचना पर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। सपा जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस पर आपत्ति जताई। राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के दबाव में अधिकारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, यह पर्चा जमा नहीं होना चाहिए। इस पर निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पर्चा 2.45 पर जमा हुआ था, लेकिन सिंबल पर हस्ताक्षर स्पष्ट न होने के कारण बाद में दिया गया है। इस मामले में सपाई लिखित में आपत्ति दर्ज कराते हुए पर्चा निरस्त करने की मांग करके लौट आये। राजपाल सिंह ने कहा कि वह साक्ष्य सहित इस पर्चे पर आपत्ति दर्ज कराएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/