20 दिसंबर को मुजफ्फरनगर में मिमलाना रोड पर हुए प्रदर्शन में जेएनयू के छात्रों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस के मुताबिक जेएनयू छात्र अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में डंडे व बैनर लेकर भड़काऊ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। रोकने पर इन्होंने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया था। पूरी घटना में कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
2 of 7
बवालियों ने जमकर पथराव किया
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जेएनयू छात्रों में से एक मिमलाना रोड का ही रहने वाला है, जो अपने साथियों को लेकर यहां आया था। छात्रों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, जबकि उनके दो स्थानीय साथी मारूफ और मसूद नामजद होने के बाद से ही फरार हैं। फरार आरोपी ही छात्रों की पहचान पुख्ता कर सकते हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
3 of 7
पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
लेके रहेंगे आजादी के भी लगे थे नारे...
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत 20 दिसंबर को निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान जेएनयू छात्रों ने ‘हम लेके रहेंगे आजादी’ जैसे भड़काऊ नारे भी लगाए थे। नारेबाजी से रोकने पर आरोपी पुलिस टीम से ही भिड़ने पर आमादा हो गए थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों को वीडियो कैमरे में कैद कर लिया था। बाद में आरोपी छात्र चुंगी नंबर दो व बकरा मार्केट होते हुए नावल्टी चौक तक पहुंचकर भीड़ में गुम हो गए थे।
4 of 7
पथराव करती भीड़
- फोटो : अमर उजाला
20 दिसंबर की दोपहर हाथों में डंडे व माइक थाने जेएनयू से यहां पहुंचे तीन छात्रों ने अपने साथियों के साथ माहौल में नफरत की चिंगारी भरने के प्रयास किए थे। आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ मिमलाना रोड पर मदरसे वाली गली से निकलकर आए, जो हाथों में डंडे और माइक लिए भड़काऊ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
5 of 7
बिजनौर में युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चौराहे पर मौके पर रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आक्रोशित भीड़ नोकझोंक पर उतर आई। इसके बाद भीड़ शाहबुद्दीनपुर तिराहा होते हुए चुंगी नंबर-दो तक जा पहुंची। एसआई ने बताया कि भड़काऊ नारेबाजी करते आगे बढ़ी भीड़ को उकसा रहे युवाओं से जब उन्होंने बात कि तो उनमें से तीन युवकों ने अपना परिचय जेएनयू छात्रो के रुप में दिया और बदसलूकी करने लगे।