फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोर्ट में मर्डर: शार्प शूटर सुमित के बारे में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, कनेक्शन खंगाल रही खाकी 

Wed, 18 Dec 2019 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Dec 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Murder in court: shocking revelations by Bijnor police about Sharp shooter Sumit
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में कोर्ट में शाहनवाज की हत्या के मामले में गिरफ्तार शूटर सुमित के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में भी इसी तरह कुख्यात विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस विक्की की हत्या  के मामले में गिरफ्तार सागर मलिक से भी सुमित के कनेक्शन तलाश करने मे जुटी है: -



 
Murder in court: shocking revelations by Bijnor police about Sharp shooter Sumit
बदमाश की तलाश करता दरोगा - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले के गांव लिलौन निवासी सुमित शातिर शूटर है। शाहनवाज की हत्या में सुमित को पकड़ा गया है। पुलिस की पूछताछ में सुमित ने कई वारदातों के बारे में बताया, जिनमें एक वारदात बहावड़ी गांव के बिजेंद्र की हत्या की बताई है। बहावड़ी गांव के सागर मलिक पक्ष की बिजेंद्र पक्ष से अदावत बताई जाती है।

चार साल पूर्व मुजफ्फरनगर स्थित कोर्ट में विक्की त्यागी की हत्या के मामले में सागर मलिक गिरफ्तार हुआ था। ठीक उसी अंदाज में बिजनौर में वारदात हुई है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शाहनवाज हत्याकांड में पकड़े गए सुमित का सागर मलिक से क्या कनेक्शन रहा है। यह भी पता किया जा रहा है कि सुमित ने हत्या की सुपारी ली, या फिर किसी बड़े बदमाश के इशारे पर वह हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल हुआ।

Murder in court: shocking revelations by Bijnor police about Sharp shooter Sumit
Murder in court - फोटो : अमर उजाला

सुमित पर शामली में दर्ज हैं दो मुकदमे 
शामली। बिजनौर की कोर्ट में शाहनवाज की हत्या करने के आरोप में पकड़े गए बदमाशों में शामिल सुमित निवासी लिलौन पर शहर कोतवाली में हत्या और जानलेवा हमला करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हैं।

मगलवार को बिजनौर की कोर्ट परिसर में हुई वारदात में लिलौन गांव निवासी सुमित पुत्र जयपाल को पकड़ा  गया है। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि सुमित 2009 में दर्ज दो मुकदमों में नामजद  हुआ था। पहला मुकदमा 14 अक्तूबर 2009 को जगपाल   सिंह निवासी गांव बलवा की  तरफ से दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in court: shocking revelations by Bijnor police about Sharp shooter Sumit
Murder in court - फोटो : अमर उजाला

दो लोगों की हत्या की फैली सूचना 
कोर्ट परिसर में जब वारदात हुई, तो यह चर्चा फैल गई कि दो लोगों की हत्या कर दी गई है। बाद में अफसरों ने पुष्टि कर बताया कि शाहनवाज की हत्या हुई है, जबकि उसका साथी जब्बार फरार हुआ है। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हर तरफ पुलिस ही दिखाई दे रही थी। घंटों बाद तीनों आरोपियों को वहां से निकालकर थाने भेजा गया।

विज्ञापन
Murder in court: shocking revelations by Bijnor police about Sharp shooter Sumit
अदालत में हत्या - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के छह जवान लाए थे पेशी पर 
दिल्ली की तिहाड़ जेल से शाहनवाज व जब्बार को एएसआई हेतुराम के नेतृत्व में पेशी पर लाए गए थे। छह पुलिसकर्मियों की गारद उन्हें लेकर आई थी। दिल्ली पुलिस ने ही उन्हें कोर्ट में पेश किया था। दिल्ली पुलिस की कस्टडी से ही जब्बार फरार हुआ है। जब्बार के फरार होने से दिल्ली पुलिस परेशान रही। पुलिस ने जजी व आसपास जब्बार की काफी तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed