{"_id":"6a987f86b86da00c8e02b451","slug":"pnbs-zonal-team-is-scrutinizing-the-currency-chest-records-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-189107-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीएनबी की जोनल टीम खंगाल रही करेंसी चेस्ट का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीएनबी की जोनल टीम खंगाल रही करेंसी चेस्ट का रिकॉर्ड
विज्ञापन
नजीबाबाद। पंजाब नेशनल बैंक की सहारनपुर करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के जाली नोट मिलने के बाद पीएनबी के जोनल कार्यालय मेरठ की टीम नजीबाबाद करेंसी चेस्ट का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
जोनल ऑफिस मेरठ की टीम में शामिल ऑडिटर अनिरुद्ध शर्मा, मोहित गोस्वामी, अमित कुमार की टीम पीएनबी की नजीबाबाद करेंसी चेस्ट में तीन दिन से डेरा डाले है। पीएनबी मेरठ की जोनल टीम करेंसी चेस्ट के प्रभारी पुनीत कुमार की उपस्थिति में करेंसी चेस्ट के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच टीम करेंसी चेस्ट में उपलब्ध कैश, जनपद की विभिन्न शाखाओं में दी जाने वाली सप्लाई, करेंसी चेस्ट में उपलब्ध नए नोटों की स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है।
जांच टीम का मुख्य फोकस शाखा के पास उपलब्ध कैश में जाली नोट शामिल तो नहीं है, इस पर है। करेंसी चेस्ट प्रभारी पुनीत कुमार ने मेरठ की जोनल टीम नजीबाबाद के करेंसी चेस्ट में जांच के लिए आने की पुष्टि की। नजीबाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की जिले की एकमात्र करेंसी चेस्ट डबल फाटक स्थित पीएनबी कोटद्वार रोड शाखा क्षेत्र में स्थित है। जिले भर की 66 पीएनबी शाखाओं को करेंसी चेस्ट से उनकी आवश्यकता का कैश रोजाना सप्लाई किया जाता है। पीएनबी नजीबाबाद की करेंसी चेस्ट से जिन दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित पीएनबी की शाखाओं में कैश भेजा जाता है, उनमें अफजलगढ़, ताजपुर, भागूवाला आदि की शाखाएं शामिल हैं। पीएनबी सर्किल हेड विकास मिश्रा ने बताया कि यहां पर सबकुछ ठीक है। यहां पर कोई गड़बड़ी अभी तक सामने नहीं आई है।