फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bank employee killed in JCB collision, kin to get Rs 1.20 crore compensation

Bijnor News: जेसीबी की टक्कर में बैंककर्मी की मौत, परिजनों को 1.20 करोड़ प्रतिकर

Thu, 03 Sep 2026 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Bank employee killed in JCB collision, kin to get Rs 1.20 crore compensation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बैंककर्मी जसपाल सिंह की मौत के मामले में परिजनों को 1,20,99,940 रुपये प्रतिकर देने का आदेश दिया।
वादी अधिवक्ता पंकज विश्नोई ने बताया कि 23 फरवरी 2022 को शाम करीब सात बजे जसपाल अपनी कार से कैनरा बैंक मोरना से अपने घर मोहल्ला होलियान, नहटौर लौट रहे थे। नन्हेड़ा भट्ठे के पास नहटौर की ओर से आ रही जेसीबी ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जसपाल सिंह की नहटौर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। मामले में जेसीबी चालक मोहम्मद फिरोज और वाहन स्वामी इलियास रजा के खिलाफ दावा याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन

न्यायालय में पेश साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना में जेसीबी चालक की तेज और लापरवाही से वाहन चलाना प्रमाणित हुआ। साथ ही चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने का कोई प्रमाण भी प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके चलते कोर्ट ने मृतक जसपाल सिंह के परिजनों को 1,20,99,940 रुपये प्रतिकर देने का आदेश दिया। साथ ही 30 मई 2022 से भुगतान होने की तिथि तक प्रतिकर की धनराशि पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित एमएसीटी के माध्यम से सीधे खाते में 30 दिन में जमा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सविता को कुल धनराशि में से 60,49,970 रुपये प्राप्त मिलेंगे। इसमें से 40,49,970 रुपये नकद एवं शेष 20 लाख रुपये सावधि जमा योजना में बैंक में पांच वर्ष के लिए निवेश किए जाएंगे। इसके अलावा उनके पुत्र प्रीत चौधरी 30,24,958 और मीत चौधरी को 30,24,958 रुपये प्रतिकर में से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed