फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riders attacked by leopard, injured in legs

Bijnor News: बाइक सवारों पर गुलदार ने हमला किया, पैरों में चोटें आई

Thu, 03 Sep 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bike riders attacked by leopard, injured in legs
नूरपुर। बाइक सवारों पर सड़क किनारे बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। इसमें दोनों के पैरों में गुलदार के नाखून लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। अमरोहा मार्ग पर गांव लिंडरपुर के रास्ते पर मंगलवार की रात करीब 9:15 बजे बाइक सवार गांव शादीपुर बरुकी निवासी मनीष अग्रवाल (25) पुत्र कोमल प्रसाद अपने साथी नीरज कुमार (25) पुत्र मुन्नू के साथ किसी रिश्तेदारी से होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। गौरक्षधाम पुलिस चौकी के आसपास सड़क किनारे बैठे गुलदार ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों युवकों के पैरों में गुलदार के नाखून लगने से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गुलदार के हमले की सूचना पर वन दरोगा मुकुल त्यागी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। बाइक सवारों पर गुलदार के हमले से आसपास के ग्रामीणों में भय बना है। डीएफओ जय सिंह कुशवाह ने बताया कि टीम भेजी गई है। जहां गुलदार देखा गया है, वहां पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed