फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉन मुन्ना बजरंगी को गोलियां लगीं 7, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले 13 निशान, 6 अनसुलझे सवाल

Fri, 13 Jul 2018 09:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi got shot seven bullets, found 13 mark on body in postmortem report
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में सात गोलियां मारी गईं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बजरंगी के शरीर पर कुल 13 घाव मिले हैं। इनमें सात गोली एंट्री होने के हैं और छह गोली एक्जिट होने के। चार गोलियां छाती और तीन गोलियां सिर पर मारी गईं। बाहरी हिस्से पर किसी तरह की चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल जेल में होने की वजह से कई सवाल अनसुलझे हैं। आगे जानिए क्या...

Munna Bajrangi got shot seven bullets, found 13 mark on body in postmortem report
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

सजायाफ्ता सुनील राठी के कब्जे वाली बागपत जेल में हत्या से पहले मुन्ना बजरंगी की पिटाई करने की भी चर्चा चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाईं पसली की सातवीं हड्डी टूटी होने की पुष्टि हुई है, लेकिन यह हड्डी कैसे टूटी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पसली में गोली का घाव भी है। आशंका यह भी है कि जमीन पर गिरने से तो हड्डी नहीं टूट गई है।

पढ़ें : बागपत जेल में ऐसे कटी थी मुन्ना बजरंगी की 'आखिरी' रात... कुख्यात सुन्हैड़ा ने खोले कई राज

Munna Bajrangi got shot seven bullets, found 13 mark on body in postmortem report
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस यह जांच भी कर रही है कि हत्या से पहले कहीं बजरंगी की पिटाई तो नहीं की गई। सिर में दाहिने तरफ आगे की और बाई तरफ पीछे की हड्डी में भी फ्रेक्चर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Munna Bajrangi got shot seven bullets, found 13 mark on body in postmortem report
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी जयप्रकाश ने बताया बजरंगी को सात गोली मारी गई, लेकिन मौके पर 10 खोखे मिले हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि वारदात के बाद कहीं हर्ष फायरिंग तो नहीं की गई। कहीं ऐसा तो नहीं कि तीन गोलियां हवा में दागी गई हों। दो मैगजीन और कुल 22 कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पढ़ें : Pics: डॉन मुन्ना बजरंगी के मर्डर का रहस्य, इन बड़े सवालों में छिपा असली हत्यारा, जानिए कौन?

विज्ञापन
Munna Bajrangi got shot seven bullets, found 13 mark on body in postmortem report
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पुलिस को मौके से कुल दस खोखे और 22 कारतूस मिले थे। अब संभावना जताई जा रही है कि बजरंगी को मारी गईं तीन गोलियां मिस हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed