डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की वारदात में दो कॉल बेहद महत्वपूर्ण है। पहली कॉल पर मुन्ना बजरंगी का काफिला पुलिस लाइन के बजाए बागपत जेल पहुंच गया और दूसरी कॉल सोमवार सुबह सुनील राठी के पास की गई, इसके बाद पूर्वांचल का माफिया ढेर कर दिया। पुलिस दोनों कॉल की तह में जाने का प्रयास कर रही है।
मुन्ना बजरंगी हत्या: आखिर किसने की थी दो कॉल, जिसके बाद हुई डॉन की हत्या, तस्वीरें
मुन्ना बजरंगी के अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि जिस वक्त झांसी जेल से एंबुलेंस में बजरंगी को लेकर चले थे, तब यह तय हुआ था कि पुलिस लाइन में रुकना है।
बागपत पहुंचने के बाद एंबुलेंस और सुरक्षाकर्मी पुलिस लाइन की तरफ ही जा रहे थे, लेकिन एकाएक पुलिसकर्मियों के पास एक कॉल की गई। क्या बातचीत हुई, उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन इसके बाद बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट कर दिया।
पढ़ें : Pics: डॉन मुन्ना बजरंगी के मर्डर का रहस्य, इन बड़े सवालों में छिपा असली हत्यारा, जानिए कौन?
उधर, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह मुन्ना बजरंगी और सुनील राठी एक जगह बैठे हुए थे। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया कि सुपारी क्यों ली।
इसके अलावा ठेकेदारी की चर्चा हुई। बहस होते होते सुनील राठी के मोबाइल पर किसी ने कॉल की। मोबाइल जेब में रखते ही राठी ने पिस्टल निकाल लिया और गोलियां चला दी। पुलिस दोनों कॉल की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहले यह जांच की जा रही है कि दोनों कॉल की बात सही है या गलत।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/