फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तिनापुर के इस मंदिर में पूजा-अर्चना करती थी द्रौपदी, आज भी मौजूद है साक्ष्य, देखें तस्वीरें

Mon, 07 Jan 2019 03:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jan 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Pandaveshwar temple of Hastinapur is famous all over world and, Draupadi
पांडवेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली से 110 किमी और क्रांतिधरा मेरठ से करीब 38 किमी की दूरी पर गंगा किनारे बसा महाभारतकालीन हस्तिनापुर (जंबूद्वीप) प्रसिद्ध धर्म स्थलों में से एक है। खास बात यह है कि यहां देश ही नहीं विदेशों से पर्यटक घूमने आते हैं। इससे भी खास बात यह है कि हस्तिनापुर सुंदरतम स्थलों में शुमार है। बताया जाता है कि द्रौपदी यहीं के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करती थी। आइए आज हम आपको यहीं की कुछ तस्वीरों के साथ यहां का इतिहास बताएंगे।

Meerut, Pandaveshwar temple of Hastinapur is famous all over world and, Draupadi
पांडवेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

यहां कलकल बहती पतित पावन गंगा और अन्य छोटी-छोटी नदियां, जड़ी बूटी और दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु की अभ्यारण्य में बहुतायत में है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भौगोलिक स्थिति इतनी आकर्षक है कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। विश्व के कई देशों से पक्षी यहां आकर शरद ऋतु में प्रवास करते हैं।

Meerut, Pandaveshwar temple of Hastinapur is famous all over world and, Draupadi
पांडवेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यहां आरक्षित वन जंगल एवं झीले होने से प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। हस्तिनापुर जैन, हिंदू एवं सिख धर्म की पवित्र स्थली है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु इस धार्मिक स्थल के दर्शन करने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Pandaveshwar temple of Hastinapur is famous all over world and, Draupadi
हस्तिनापुर - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश में मेरठ के निकट स्थित महाराज हस्ती का बसाया हुआ एक प्राचीन नगर, जो कौरवों और पांडवों की राजधानी थी। इसका महाभारत में वर्णित अनेक घटनाओं से संबंध है। महाभारत से जुड़ी सारी घटनाएं हस्तिनापुर में ही हुई थीं। अभी भी यहां महाभारत काल से जुड़े कुछ अवशेष मौजूद हैं। इनमें कौरवों-पांडवों के महलों और मंदिरों के अवशेष प्रमुख हैं।

विज्ञापन
Meerut, Pandaveshwar temple of Hastinapur is famous all over world and, Draupadi
पांडवेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा हस्तिनापुर को चक्रवर्ती सम्राट भरत की भी राजधानी माना जाता है। यहां स्थित 'पांडेश्वर महादेव मंदिर' की काफी मान्यता है। कहा जाता है यह वही मंदिर है, जहां पांडवों की रानी द्रौपदी पूजा के लिए जाया करती थी। पौराणिक काल में हस्तिनापुर के राजा का नाम अधिसीम कृष्ण था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed