नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद आम जनता पर तो खूब कार्रवाई हो रही है। लेकिन कानून के रखवालों पर कार्रवाई कौन करेगा जो न तो हेलमैट पहनते हैं और न ही अन्य ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। यहां तक कि नंबर प्लेट पर भी पुलिस लिखकर धौंस जमाते हैं। आगे देखें आखिर कैसे कानून के रखवाले ही तोड़ रहे हैं कानून के नियम:-
2 of 8
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यातायात के नियम तोड़ना लोगों के लिए अब किसी मुसीबत से कम नहीं होगा। शासन ने यातायात के नियम तोड़ने पर भारी भरकर जुर्माने तय किए हैं। ट्रैफिक सिग्नल के उल्लंघन से लेकर हेलमेट न पहनने, नॉन पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने तक पर जुर्माने की राशि कई गुना कर दी, लेकिन पश्चिमी यूपी के अलग अलग शहरों में पार्किंग जोन निर्धारित नहीं है, ट्रैफिक लाइटें लगी तो हैं, मगर संचालन नहीं होता है। आलम यह है कि जाम से बचने के लिए बनाए गए ओवरब्रिज पर ही जाम लगा रहता है।
3 of 8
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
तस्वीर मेरठ जनपद की है। पुलिस सरकार की एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है लेकिन जब जिम्मेदार पदाधिकारी ही कानून तोड़ें तो फिर आम जनता से उम्मीद कैसे की जाए।
4 of 8
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इन्हें देखिए, दोनों ही पुलिसकर्मियों के पास हेलमेट नहीं है। दोनों को चालान का जरा भी डर नहीं है जैसे कानून इनके लिए बना ही न हो।
5 of 8
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बिना हेलमेट चलने वालों का पुलिस चालान काट देती है लेकिन पुलिस ही जब बिना हेलमेट के निकले तो क्या करें। इस तस्वीर में भी वर्दी पहने जिम्मेदार नागरिक सरेआम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं।