फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: खौफनाक है वारदात, आरोपी ने पूछताछ में उगला मर्डर का असली सच, फिर थाने से हुआ फरार, देखें तस्वीरें

Fri, 20 May 2022 12:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 May 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: accused arrested in case of Akash murder in Sarurpur but escaped from police station
आरोपी की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में सरूरपुर थाने से पुलिस को चकमा देकर अरविंद नाम का युवक भाग गया। बताया गया कि अरविंद ने आकाश की हत्या करना कबूल लिया था। पुलिस ने सरूरपुर और आसपास के गांव के जंगल में कांबिंग की, लेकिन अरविंद का सुराग नहीं लगा। पुलिस का दावा है कि आकाश की हत्या अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी। 



सरूरपुर करनावल संपर्क मार्ग पर नौ मई 2022 को सरूरपुर निवासी आकाश पुत्र सुरेंद्र का शव पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और थाने में जाहिद, शेरू समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच की। उसके बाद आकाश के पड़ोस की महिला, गहलौता बिनौली निवासी अरविंद व सरधना के दौलतपुर गांव निवासी आकाश को बुधवार रात पकड़ लिया था।

Meerut News: accused arrested in case of Akash murder in Sarurpur but escaped from police station
आरोपी को जंगल में तलाशती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक अरविंद ने पूछताछ में आकाश की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला से उसके संबंध है और आकाश भी उससे नजदीकियां बढ़ा रहा था। इसलिए मैंने उसे मार डाला, जबकि महिला ने अरविंद से संबंध होने तो बताए, लेकिन आकाश से कोई बात न होना बताया।

Meerut News: accused arrested in case of Akash murder in Sarurpur but escaped from police station
आरोपी को तलाशती पुलिस। - फोटो : amar ujala

वहीं रातभर पुलिस ने अरविंद से पूछताछ की। गुरुवार सुबह आठ बजे अरविंद पुलिस को चकमा देकर सरूरपुर थाने से भाग गया। करीब 30 मिनट बाद सरूरपुर पुलिस को उसके भागने की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अरविंद के भागने की जानकारी पर अधिकारियों ने थाना पुलिस को फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: accused arrested in case of Akash murder in Sarurpur but escaped from police station
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : amar ujala

दिनभर जंगल में कांबिंग, ड्रोन भी मंगाया 
अरविंद से एसपी देहात ने भी पूछताछ की थी। पुलिस उसके खिलाफ सबूत ढूंढ रही थी कि अरविंद ने कस्टडी से भागने के बाद पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। एसएसपी ने मेरठ पुलिस लाइन से ड्रोन भिजवा दिए। हालांकि ड्रोन जंगल में नहीं उड़ा।

विज्ञापन
Meerut News: accused arrested in case of Akash murder in Sarurpur but escaped from police station
आरोपी की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

जल्द पकड़ेगी पुलिस 
आकाश की हत्या के मामले में अरविंद को पूछताछ के लिए सरूरपुर थाने लाया गया था। उसने हत्या करना बताया था, लेकिन साक्ष्य नहीं मिले। आकाश के परिजनों ने अरविंद को मुकदमे में नामजद नहीं कराया था। वह थाने से भाग गया है। पुलिस जल्द उसे पकड़कर पूछताछ करेगी। आरोपी होगा तो जेल जाएगा। - केशव कुमार, एसपी देहात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed