फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मां-बेटे का दर्द देख फूटा लोगों को गुस्सा, घरों पर चस्पा किए पलायन के पोस्टर, खाकी पर भी लगा बड़ा आरोप

Thu, 19 May 2022 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 May 2022 06:25 PM IST
सार

मां-बेटे का दर्द देख कॉलोनी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा किए हैं। साथ ही खाकी पर भी बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Meerut Crime: People have warned about migration after the police did not take action
मेरठ की एक कॉलोनी में पलायन के पोस्टर चस्पा किए। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में टीपीनगर थाना क्षेत्र के बनवारी वाटिका में मां-बेटे के साथ हुई मारपीट के बाद कॉलोनीवासियों ने हंगामा किया। कॉलोनीवासियों ने पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए।



ये है मामला
बनवारी वाटिका में महिला सुमन ने किराना की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि घर के पास ही एक महिला और उनके बच्चे नशीले पदार्थ बेचने का काम करते हैं। मंगलवार रात महिला के घर से नशीला पदार्थ लेकर निकले दो युवक उनसे सिगरेट उधार मांगने लगे। उधार देने से मना करने पर सुमन के साथ मारपीट करने लगे। बचाव में आए बेटे अनुज के साथ भी उन्होंने मारपीट की। 

Meerut Crime: People have warned about migration after the police did not take action
पलायन के पोस्टर। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि इस दौरान आरोपी महिला के घर की छत से भी पथराव किया गया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को रात में गिरफ्तार कर लिया था लेकिन साठगांठ कर उसे छोड़ दिया गया। 

Meerut Crime: People have warned about migration after the police did not take action
पलायन की चेतावनी। - फोटो : amar ujala

वहीं बुधवार को भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime: People have warned about migration after the police did not take action
हंगामा करते कॉलोनी के लोग। - फोटो : amar ujala
इसके बाद कॉलोनीवासियों ने पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। वहीं, गोरक्षा दल और भाजपा नेता राजू दूधिया भी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस की उदासीनता पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
Meerut Crime: People have warned about migration after the police did not take action
पलायन का मामला। - फोटो : amar ujala

कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि कॉलोनी में नशीले पदार्थ बेचने का धंधा बंद नहीं किया गया तो वह पलायन कर देंगे। इंस्पेक्टर टीपी नगर विवेक शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed