फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ में इंस्पेक्टर की अनोखी पहल, थाने में फरियादियों को बांट रहे गंगाजल, लगाते हैं चंदन का तिलक

Wed, 31 Mar 2021 07:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut : Inspector distributed Gangajal bottle to the complainants in the police station 
थाने में बांटा गंगाजल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। नौचंदी थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने कोरोना महामारी से लड़ने और अपराध को रोकने के लिए एक अच्छा तरीका निकाला है।


इंस्पेक्टर ने होली के दिन शराब वितरित करने पर प्रतिबंध लगाने की बात कहते हुए थाने में पुलिस कर्मियों को गंगाजल की बोतल और चंदन का टीका लगाने के लिए पेस्ट बांटा। अब उन्होंने इसे थाने की दिनचर्या में शामिल कर लिया है।
 
Meerut : Inspector distributed Gangajal bottle to the complainants in the police station 
थाने में बांटा गंगाजल - फोटो : amar ujala

अब वह शिकायत करने वाले फरियादियों को गंगाजल पिलाते हैं और फिर चंदन का तिलक लगाते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि इससे काफी बदलाव देखने को मिल रहा है

थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि गंगाजल का छिड़काव और चंदन का पेस्ट लगाने से थाने में आने वाले लोगों पर शांत प्रभाव डालता है। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा द्वारा किए गए इस कार्य की काफी प्रशंसा भी की जा रही है।

Meerut : Inspector distributed Gangajal bottle to the complainants in the police station 
फरियादियों को तिलक लगाते इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि गंगाजल पूरी तरह शुद्ध होता है और इसका छिड़काव करने से लोगों के दिमाग पर काफी प्रभाव पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा चंदन का टीका लगाने से अपराधियों पर भी असर पड़ता है। कोरोना महामारी के चलते वह रोजाना थाने में गंगाजल का छिड़काव करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut : Inspector distributed Gangajal bottle to the complainants in the police station 
फरियादी को लगाया जाता है तिलक व पिलाते हैं गंगाजल - फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने कहा चंदन का टीका लगाने से क्षेत्र के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। वे आराम से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने बताया कि नौचंदी क्षेत्र में लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Meerut : Inspector distributed Gangajal bottle to the complainants in the police station 
गंगाजल की बोतल के साथ इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने थाने में स्वच्छता मंत्र का जप करते हुए गंगाजल से शुद्धिकरण किया। उन्होंने होली के दिन थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों को उपहार के रूप में गंगाजल की एक बोतल दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed