फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, कांप गई लोगों की रूह, हादसे में एक की मौत, देखें तस्वीरें 

Sat, 27 Mar 2021 12:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Mar 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
Blast in a warehouse of Nehru Nagar Colony in Meerut and see photos
जांच करती टीम और राजीव शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार को एक बड़ी घटना हो गई। यहां फूल बाग कॉलोनी के पास नेहरू नगर की गली नंबर चार में आज सुबह करीब तीन बजे एक दवा के गोदाम में तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Blast in a warehouse of Nehru Nagar Colony in Meerut and see photos
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : amar ujala

घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच में जुटी हुई है। अभी यह पता नहीं चल सका कि विस्फोट किस वजह से हुआ है। 

Blast in a warehouse of Nehru Nagar Colony in Meerut and see photos
मौके पर पहुंची लोगों की भीड़। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि नेहरू नगर गली नंबर चार निवासी ओमप्रकाश शर्मा के बेटे राजीव शर्मा आज सुबह करीब तीन बजे मकान में बने गोदाम पर पहुंचे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ओमप्रकाश शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Blast in a warehouse of Nehru Nagar Colony in Meerut and see photos
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

वहीं गोदाम में ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। वहीं घटनास्थल का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन
Blast in a warehouse of Nehru Nagar Colony in Meerut and see photos
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश शर्मा के चार पुत्र हैं। उनका एक बेटा राजीव शर्मा (वर्ष 45) लक्ष्मी विहार में रहता है। राजीव शर्मा आज सुबह करीब तीन बजे स्कूटी से मकान में बंद पड़े खाली हिस्से में आए थे। इसी दौरान अचानक तेज विस्फोट हो गया। हादसे में राजीव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed