PHOTOS: 12 थानों की पुलिस लेकर पहुंचे MDA अफसर, किसानों की फसल पर चला बुलडोजर
गंगानगर एक्सटेंशन में एमडीए की अधिग्रहीत 202 एकड़ जमीन है, जिसमें से एमडीए काफी जमीन का आवंटन कर चुका है। एक इंस्टीट्यूट को दी गई 25 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने को एमडीए लगातार प्रयास कर रहा था। लेकिन किसानों ने इस पर कब्जा नहीं दिया था। किसान अतिरिक्त प्रतिकर की मांग पर अड़े थे। यहां किसानों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। नौ दिसंबर को भी एमडीए टीम ने इस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था। लेकिन यह प्रयास किसानों के विरोध से कामयाब नहीं हो सका।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, मनोज सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार आदि फोर्स के साथ यहां पहुंचे। किसानों ने विरोध किया तो निकट के कम्यूनिटी हॉल में वार्ता हुई। यहां पहले से ही पहुुंचे रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजेन्द्र रिठानी आदि ने विरोध किया। लेकिन बात नहीं बनी।
पढ़ें : आठ करोड़ की टैक्स चोरी में दो बिल्डर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
महिला ने लहराई दरांती
जैसे ही बुलडोजर और ट्रैक्टर ने फसल उजाड़नी शुरू की तो महिलाओं ने उग्र विरोध शुरू कर दिया। महिला किसान दरांती लेकर पुलिस के सामने आ गई। फोर्स ने जबरन हटाना शुरू कर दिया तो किसान भी सामने आ गए। इस पर पुलिस ने लाठियां चलाईं तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने किसानों को दौड़ाकर पीटा। किसान खेत में लेट गए पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया। पुलिस ने किसान नेता राममेहर सहित 10 किसानों को हिरासत में ले लिया। इस बीच टीम ने पूरी भूमि को जेसीबी और ट्रैक्टर से जोत दिया। एमडीए अधिकारियों के सामने ही भूमि की तारबंदी शुरू कर दी गई। तीन घंटे कार्रवाई चली।
यह रूटीन प्रक्रिया