फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LLB student Murder: चौथा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोले बड़े राज, खौफनाक थी वारदात

Wed, 06 Jul 2022 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Jul 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
LLB student Murder: another Gay friend arrested by police, cut the scooty after his murder
गिरफ्तार आरोपी (लाल टी-शर्ट में) - फोटो : Amar ujala

मेरठ के जागृति विहार में एलएलबी के छात्र यश रस्तोगी की हत्या में चौथा आरोपी उवैस खान उर्फ सोनू निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट को मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरेपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। मामले में मुख्य आरोपी शावेज, अलीशान व सलमान जेल जा चुके हैं। वहीं हिंदू संगठनों और भाजप कार्यकर्ताओं ने इस मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर, रासुका लगाने की मांग की है।  उधर मामले में हंगामा करने को लेकर पुलिस द्वारा 149 का नोटिस देने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा के सांसद, विधायक व एमएलसी से पुलिस की शिकायत की है।



मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार निवासी किराना स्टोर के दुकानदार अनिल रस्तोगी का इकलौता बेटा यश रस्तोगी 26 जून को लापता हुआ था। शनिवार रात में यश की लाश लिसाड़ीगेट के पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास नाले से बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन समलैंगिक आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

LLB student Murder: another Gay friend arrested by police, cut the scooty after his murder
यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार हत्या करने के पीछे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। मामले में चौथा आरोपी उवैस फरार चल रहा था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी उवैस के घर पर यश रस्तोगी स्कूटी काटी गई थी और उसके पार्ट्स छुपाए गए थे।

LLB student Murder: another Gay friend arrested by police, cut the scooty after his murder
गिरफ्तार छात्र - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर और रासुका लगाने की तैयारी
यश की हत्या को लेकर भाजपा, हिंदू संगठन और छात्र आरोपियों पर गैंगस्टर, रासुका लगाने की मांग कर रहे हैं। मेडिकल पुलिस की लापरवाही के चलते ही हत्या हुई है। थाना पुलिस पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LLB student Murder: another Gay friend arrested by police, cut the scooty after his murder
यश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को नोटिस
यश की हत्या के विरोध में हंगामा करने को लेकर हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नोटिस देकर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस द्वारा 149 का नोटिस देने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा के सांसद, विधायक व एमएलसी से पुलिस की शिकायत की है।
 

विज्ञापन
LLB student Murder: another Gay friend arrested by police, cut the scooty after his murder
विलाप करते यश के पिता। - फोटो : amar ujala

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि यश के हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने पर पुलिस ने नोटिस भेजे हैं। सचिन के साथ बजरंग दल के दीपक त्यागी, राहुल ठाकुर, अभिषेक चौहान और भाजपा कार्यकर्ता नीरज गोयल को नोटिस दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed