फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नरेश टिकैत के साथ सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व कारों के साथ गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुए किसान, देशभक्ति के गीतों से बढ़ा रहे जोश

Sun, 25 Jul 2021 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Jul 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
kisan yatra : Farmers left for Ghazipur border with hundreds of cars and tractor trolley with bku chief Naresh Tikait
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut

कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को धार देने के लिए पश्चिमी यूपी से भाकियू नेताओं के नेतृत्व में आज किसान ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गई। 

मेरठ में प्रशासन ने यात्रा को बेगमपुल से वाया कंकरखेड़ा एनएच-58 से होकर निकलवाने की खूब कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद आज सुबह किसान यात्रा को शहर के अंदर से लेकर दिल्ली रोड होते हुए गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुए। 

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी मेरठ से किसानों के साथ काफिले में शामिल हुए। इसके बाद परतापुर होते हुए किसान नाचते-गाते और 'किसान एकता जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए आगे गाजीपुर बॉर्डर की ओर बढ़ गए। इस दौरान मेरठ में कड़े सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए। 

kisan yatra : Farmers left for Ghazipur border with hundreds of cars and tractor trolley with bku chief Naresh Tikait
किसान ट्रैक्टर यात्रा -नरेश टिकैत के काफिले के साथ किसान - फोटो : amar ujala, meerut

किसान ट्रैक्टर यात्रा का शनिवार रात्रि बहसूमा के राजकीय इंटर कॉलेज में पड़ाव रहा। वहीं आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष गौरव टिकैत के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर किसान दिल्ली बॉर्डर के लिए कूच कर गए। 

kisan yatra : Farmers left for Ghazipur border with hundreds of cars and tractor trolley with bku chief Naresh Tikait
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut

भारतीय किसान यूनियन के गौरव टिकैत के नेतृत्व में काफी दूर तक किसानों ने पैदल सफर किया। इस दौरान किसानों के काफिले का मवाना खुर्द पहुंचने पर किसानों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद सभी किसान ट्रैक्टरों व कारों में सवार होकर नाचते-गाते हुए मेरठ की और निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan yatra : Farmers left for Ghazipur border with hundreds of cars and tractor trolley with bku chief Naresh Tikait
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut

मेरठ के बेगमपुल से होते हुए किसान यात्रा आगे की ओर बढ़ी। किसान यात्रा में परतापुर के नजदीक नरेश टिकैत भी किसानों के काफिले में शामिल हो गए। यहां भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का फूल मालाओं से जगह-जगह स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
kisan yatra : Farmers left for Ghazipur border with hundreds of cars and tractor trolley with bku chief Naresh Tikait
किसान ट्रैक्टर यात्रा - फोटो : amar ujala, meerut

किसान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में वाहनों पर किसान देश भक्ति के नारों के साथ दिल्ली रवाना हुए। बिजनौर से शुरू हुई इस यात्रा में जगह-जगह किसान बड़ी संख्या में शामिल होते रहे। इस दौरान भारी पुलिस व्यवस्था की गई थी। वहीं परतापुर बाईपास पर दूर तक किसानों के काफिले में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें दिखाई दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed