{"_id":"60fd06cd8ebc3e58702dbd87","slug":"kisan-tractor-yatra-more-than-three-hundred-tractors-left-for-left-for-ghazipur-border-through-delhi-meerut-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भरी हुंकार: गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुई किसान यात्रा, दिल्ली मेरठ हाइवे से गुजरे तीन सौ से ज्यादा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी हुंकार: गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुई किसान यात्रा, दिल्ली मेरठ हाइवे से गुजरे तीन सौ से ज्यादा ट्रैक्टर
Sun, 25 Jul 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर यात्रा
- फोटो : amar ujala, meerut
किसान ट्रैक्टर यात्रा आज गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गई। हाईकमान ने यात्रा को बेगमपुल से वाया कंकरखेड़ा एनएच 58 से निकालने को कहा था, लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद आज सुबह किसान यात्रा को शहर के अंदर से लेकर दिल्ली रोड होते हुए गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुए।
किसान ट्रैक्टर यात्रा
- फोटो : amar ujala, meerut
भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को बिजनौर से शुरू की गई किसान ट्रैक्टर यात्रा शनिवार शाम करीब पौने सात बजे बहसूमा कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। यहीं पर रात्रि पड़ाव रहा।
किसान ट्रैक्टर यात्रा
- फोटो : amar ujala, meerut
रविवार सुबह 10 बजे यात्रा दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के लिए निकली। इसमें मेरठ के किसानों के ट्रैक्टर और कार आदि भी शामिल हुए। यात्रा मवाना रोड होते हुए गंगानगर, कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरो माइल चौराहा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर यात्रा
- फोटो : amar ujala, meerut
मेरठ से तीन सौ ट्रैक्टरों और 100 से ज्यादा कारें जाने का दावा
भाकियू जिला संगठन नेताओं का दावा है कि मेरठ से तीन सौ ट्रैक्टर और 100 से ज्यादा कारों का काफिला इस यात्रा में शामिल होगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना है कि किसानों में गाजीपुर बॉर्डर चलने के लिए भारी उत्साह है।
भाकियू जिला संगठन नेताओं का दावा है कि मेरठ से तीन सौ ट्रैक्टर और 100 से ज्यादा कारों का काफिला इस यात्रा में शामिल होगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी का कहना है कि किसानों में गाजीपुर बॉर्डर चलने के लिए भारी उत्साह है।
विज्ञापन
किसान ट्रैक्टर यात्रा
- फोटो : amar ujala, meerut
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसी पार्टी की नहीं है, सरकार तो कंपनियां चला रही हैं। अब संसद से बड़े व्यापारी हो गए हैं। व्यापारियों के गोदाम पहले बन गए और बिल बाद में पास हुए। व्यापारियों को पहले से ही पता था कि क्या कानून बनने जा रहा है।