मुजफ्फरनगर के खतौली से दूसरी बार भाजपा के विधायक चुने गए विक्रम सैनी की सदस्यता आखिरकार समाप्त कर दी गई। दूसरी पारी में वह सिर्फ सात महीने विधायक रहे। नौ साल पहले अपने गांव कवाल के झगड़े में पुलिस ने विक्रम सैनी को बलकटी के साथ गिरफ्तार किया था। दिलचस्प बात यह है कि सैनी अब तक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं।
खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी
मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। एक तरफ रालोद नेताओं ने क्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है, तो वहीं भाजपा नेताओं की नजरें भी इस सीट पर टिकी हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप चुनाव के लिए चढ़ने लगी सियासी आस्तीन
एक तरफ विक्रम सैनी की सदस्यता चली गई तो दूसरी तरफ सियासी आस्तीनें भी चढ़ने लगी हैं। सैनी की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद रालोद नेताओं ने खतौली में डेरा जमा लिया है, यहां 15 नवंबर को रालोद अध्यक्ष का रोड शो है। यही नहीं भाजपा नेता भी पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं। चुनाव आयोग ने इस सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव कराने का एलान किया है। जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
भाजपा के निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की कुर्सी गई तो नए-नए दावेदार भी सामने आने लगे हैं। रालोद में टिकट की चाह रखने वाले सक्रिय हो गए हैं। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, अभिषेक गुर्जर, पूर्व सांसद राजपाल सैनी और संजय राठी के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। उधर, भाजपा में विक्रम सैनी की पत्नी को चुनाव लड़ाए जाने पर चर्चा है। लेकिन संभावित दावेदारों में सुधीर सैनी, रुपेंद्र सैनी समेत अन्य नेताओं के नाम भी लिए जा रहे हैं।
जिले में पहले भी उप चुनाव हुए हैं। रालोद में लंबे समय तक सक्रिय रही पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी के सांसद बन जाने पर खाली हुई बघरा सीट पर उपचुनाव कराया गया था, तब परमजीत मलिक विधायक बने थे। पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप के निधन के बाद सदर सीट पर भाजपा से कपिल देव अग्रवाल चुनाव जीते थे। मोरना सीट पर उप चुनाव में मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की थी। यह सीट कादिर राना के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थी।
निचली अदालत के फैसले के खिलाफ विधायक विक्रम सैनी ने भी हाईकोर्ट में अपील दायर की है। लेकिन अभी सुनवाई के लिए तिथि तय नहीं हुई है।