कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों लोगों ने मान्यता के चलते गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। बिजनौर में विदुर कुटी के पास लगे गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा के दिन आठ लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। जिलेभर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर गंगा स्नान मेला लगा था। इसमें विदुरकुटी पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। अकेले यहीं पर तीन लाख से ज्यादा लोग गंगा के किनारे तंबुओं के शहर में आकर रुके और मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान किया। हर ओर हर हर गंगे की जयकारे गूंज उठे।
हालांकि गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर वापस लौटने लगे। वहीं गंगा की रेती में बसी तंबुओं की नगरी एक बार फिर वीरान सी नजर आने लगी है। पिछले तीन दिनों से गंगा के किनारे रंग-बिरंगी लाइट और लाखों श्रद्धालुओं से सराबोर हो रहा मेला फीका पड़ता नजर आने लगा।
2 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कार्तिक पूर्णिमा से चार दिन पहले ही विदुरकुटी पर तंबुओं शहर बसने लगा था। मंगलवार तक तीन लाख से ज्यादा लोग गंगा की रेती पर तंबु लाकर रुके। उधर सोमवार की रात में हजारों श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से गंगा मेले में पहुंचे। रात में भी हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे। रात के समय भी स्नान घाट पर हर हर गंगे के जयघोष गूंज रहे थे।
3 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor
- फोटो : अमर उजाला
उधर मेले में भी खासी रौनक दिखाई दी। जैसे-जैसे रात बढ़ी मेले में भीड़ भी बढ़ती गई। मुख्य रास्तों पर गाड़ी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं जिला पंचायत के अधिकारी और पुलिस व्यवस्था बनाने में लगे रहे। मंगलवार की सुबह तक तीन लाख से ज्यादा लोग विदुरकुटी के पास गंगा स्नान कर चुके थे।
4 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor
- फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर भी लगा गंगा स्नान मेला
कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान के मौके पर जहां भूतपुरी में भी हजारों श्रद्धालुओं ने रामगंगा घाट भूतपुरी और झाड़पुरा घाट पर स्नान किया।
5 of 6
गंगा मेला 2022 -Bijnor
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कालागढ़ में स्टील ब्रिज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया। साथ ही रामगंगा में भी हजारों लोग स्नान करने पहुंचे। हर साल की तरह नांगलसोती में भी गंगा घाट पर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।