कहते हैं जिद हो तो क्या नहीं मुमकिन... ऐसी ही जिद से अपने ख्वाबों को साकार कर रहीं खान बहनें उन तमाम लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो अपने सपनों को जीने की चाह रखती हैं।
{"_id":"5e511a888ebc3ef3951e2f69","slug":"khan-sisters-from-muzaffarnagar-is-spreading-happiness-with-funun-arts-in-dubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेरणा: यूपी के मुजफ्फरनगर की गलियों से निकलकर खान बहनों ने दुबई तक लहराया कला का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरणा: यूपी के मुजफ्फरनगर की गलियों से निकलकर खान बहनों ने दुबई तक लहराया कला का परचम
Sat, 22 Feb 2020 06:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
फराह खान और शीबा खान
- फोटो : अमर उजाला
फराह खान
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर की गलियों से निकलकर दिल्ली के रास्ते दुबई तक पहुंची दो सगी बहनों फराह खान और शीबा खान ने कला क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों बहनें 'फुनुन आर्ट्स' के नाम से बनाई गई एक संस्था के जरिए लोगों के चेहरों पर खुशियां बिखेर रही हैं।
फराह खान के अनुसार 'फुनुन आर्ट्स' एक ऐसी संस्था है जो सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश करती है। जिसमें प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों के लिए कला प्रदर्शनी के माध्यम से धन जुटाने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
फराह खान के अनुसार 'फुनुन आर्ट्स' एक ऐसी संस्था है जो सभी को एक मंच पर लाने की कोशिश करती है। जिसमें प्राकृतिक आपदाओं के शिकार लोगों के लिए कला प्रदर्शनी के माध्यम से धन जुटाने जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
शीबा खान
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मोतीमहल निवासी स्वर्गीय महताब खान की दोनों बेटियां शीबा खान 2008 में और फराह खान 2012 में दुबई चली गईं थीं। दोनों बहनों ने नगर के होली एंजिल कान्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक और दिल्ली से एमबीए किया है। साल 2012 तक दोनों बहनें दुबई शिफ्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
फराह खान
- फोटो : अमर उजाला
आर्ट में रुचि होने के कारण उन्होंने इसे ही अपना प्रोफेशन बनाया और दुबई में रहते हुए साल 2016 में लोगों के चेहरों पर खुशियां लाने की खूबसूरत सोच के साथ फुनुन आर्ट्स संस्था की स्थापना की। यहां दुबई में रहते हुए दोनों बहनों ने कला के क्षेत्र में खुब नाम भी कमाया।
विज्ञापन
दुबई के महामहिम सुहेल अर जरोनी के साथ फराह खान और शीबा खान
- फोटो : अमर उजाला
इसी माह 14 फरवरी को दुबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें उनकी खास उपलब्धि के लिए दुबई के महामहिम सुहेल अर जरोनी ने सम्मानित किया। यह पुरस्कार समारोह संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले विभिन्न देशों की हस्तियों की मौजूदगी में किया गया था। दोनों बहनों ने फोन पर बताया कि कला के माध्यम से वे उपेक्षित समाज की समस्याओं को समाज के सामने ला रही हैं।