मेरठ के खरखौदा में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। यहां खंदावली गांव में पुलिस की लापरवाही से शनिवार को जमकर बवाला हुआ। यहां तक कि पुलिस को हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
तस्वीरें खरखौदा में पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल, जमकर लाठीचार्ज, सपा नेता समेत कई हिरासत में
मेरठ के खरखौदा में शनिवार सुबह एक अपने मकान में सो रहे किसान सेवा सहकारी समीति के सेवानिवृत क्लर्क की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी। बदमाश वृद्ध के मकान की तिजोरी से तकरीबन पांच लाख की नकदी व अन्य सामान भी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खरखौदा के गांव खंदावली निवासी जयप्रकाश 65 वर्षीय खरखौदा में किसान सेवा सहकारी समीति में क्लर्क के पद से रिटायर हुए के। शुक्रवार रात को जयप्रकाश अपने गांव के मकान में अकेले सो रहे थे कि इसी दौरान उनकी बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी।
परिजनों का कहना है कि इस दौरान बदमाश तिजोरी में रखे पांच लाख रुपये व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। मृतक के बेटे सत्येंद्र ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने डकैती के बाद हत्या होना बताया है।
उधर घटना को लेकर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गांव के बीच ऐसी घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए खुली चुनौती है। वहीं मृतक के बेटे ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस तकरीबन आठ घंटे तक जांच पड़ताल करती रही जिसके बाद ग्राम प्रधान के साथ मिलकर केवल हत्या का मुकदमा दर्ज किया है जबकि मामला डकैती के बाद हत्या का है। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है।