एशिया में मशहूर मेरठ की ज्वेलरी को अब पूरा देश देखेगा। कोरोना के बाद ज्वेलरी को फिर से ग्राहकों के बीच लौटने के लिए सराफा कारोबारियों ने आईजीजे एक्सपो लगाना तय किया है। 4 से 6 अप्रैल तक ज्वेलरी एक्सपो का आयोजन होगा।
ज्वैलरी एक्सपो में मेरठ के गहनों का करें दीदार, अप्रैल में आयोजित की जाएगी गहनों की प्रदर्शनी
बिग बाइट होटल में आयोजित एक्सपो में शहर के 100 से अधिक सराफ सोना, चांदी व हीरे के गहने व गिफ्ट आइटम के नए डिजाइनों की प्रदर्शनी लगाएंगे। एक्सपो में केवल कारोबारियों और खरीदारों को प्रवेश मिलेगा। बी टू बी थीम पर एक्सपो आयोजित होगा।
सुरक्षा से लेकर आधुनिक डिजाइन पर चर्चा
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसो. के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि ज्वेल एक्सपो में सोने के जेवरों की नवीनतम डिजायन, गुणवत्ता के साथ सेफ्टी फीचर्स पर बात होगी। लेक्चर्स भी होंगे। आयोजन को ऑनलाइन प्रसारित भी करेंगे। बुलियन के एप पर भी इसके अपडेट्स अपलोड किए जाएंगे। प्रमुख बात यह कि प्रदर्शनी के चंद दिनों के बाद ही साये शुरू होंगे तो कारोबारियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
108 मंडियों को किया अप्रोच
बुलियन के पदाधिकारियों व आयोजकों ने आयोजन के लिए मेरठ सहित आसपास की 108 सराफा मंडियों से संपर्क साधा है। इसमें खतौली, आगरा, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, मुजफ्फरनगर, शामली, छुटमलपुर, सहारनपुर, हाप़ड़, चंदौसी, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, ननौता, चांदपुर, एटा, खुर्जा, रामपुर से लेकर औरंगाबाद व अन्य जिले भी शामिल हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/