फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, शव रखकर लगाया जाम, अफसरों से तीखी नोकझोंक, देखिए तस्वीरें

Fri, 12 Mar 2021 06:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: The family members has ruckus with dead body in son suicide case and see photos
पुलिस के कार्रवाई की मांग करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक युवक की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार का गुस्सा फूटा पड़ा। ग्रामीणों व परिजनों ने बागपत रोड पर मृतक युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार की महिलाओं की पुलिस अधिकारियों के साथ तीथी नोकझोंक भी हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Meerut News: The family members has ruckus with dead body in son suicide case and see photos
परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
परतापुर में टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिव कुंज कॉलोनी भोला रोड निवासी 30 वर्षीय अमित चौधरी ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने फेसबुक पर अपनी वीडियो अपलोड की थी। युवक ने मरने से पहले सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए अपने साथी कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में विद्या प्रकाशन के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Meerut News: The family members has ruckus with dead body in son suicide case and see photos
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, नौकरी से निकाले जाने से आहत युवक ने गुरुवार रात में एक होटल में सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: The family members has ruckus with dead body in son suicide case and see photos
परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि अमित चौधरी विद्या प्रकाशन में कंप्यूटर डिजाइनर था। लॉकडाउन के बाद अमित ने दो दिन पहले ही ड्यूटी ज्वॉइन की थी। गुरुवार की शाम अमित ड्यूटी से घर वापस लौटा। इसके बाद वह अपने दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकल गया। 

विज्ञापन
Meerut News: The family members has ruckus with dead body in son suicide case and see photos
परिजनों ने जमकर हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अमित वेदव्यासपुरी स्थित हुकुम रेस्टोरेंट में पहुंचा। जहां उसने कमरा नंबर 107 किराए पर लिया। रात लगभग 10 बजे अमित ने कमरे से बाहर निकलकर होटल के कर्मचारी नितिन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इससे होटल में हड़कंप मच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed