{"_id":"6a37b14c5e39635e940c9f86","slug":"international-yoga-day-the-message-of-a-healthy-life-resonated-through-yoga-in-meerut-2026-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मेरठ में योग के माध्यम से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, आम और खास सब हुए उत्सव में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मेरठ में योग के माध्यम से गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश, आम और खास सब हुए उत्सव में शामिल
Sun, 21 Jun 2026 03:21 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 21 Jun 2026 03:21 PM IST
सार
Meerut News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडित सुनील भराला ने कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एकाकार करने वाला विज्ञान है।
विज्ञापन
सीसीएस यूनिवर्सिटी में योग।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरठ शहर विभिन्न योग उत्सवों और कार्यक्रमों से जीवंत रहा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से लेकर मोदीपुरम की कॉलोनियों तक, हर जगह योग को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।
सीसीएसयू में योग करते सांसद अरुण गोविल और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में, कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने निवर्तमान मंत्री पंडित सुनील भराला का अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंडित सुनील भराला ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम ही नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को एकाकार करने वाला एक विज्ञान है। उन्होंने सभी योग साधकों और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
अंसल कोर्टयार्ड में योग।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है और स्वस्थ एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेना चाहिए। आचार्य श्री करमवीर जी महाराज द्वारा मेरठ में आयोजित सात दिवसीय योग आयोजन की भी उन्होंने सराहना की।
सीसीएसयू के योग शिविर में स्वामी करमवीर जी महाराज ने योग कराया, जिसमें सांसद अरुण गोविल और मंत्री सोमेंद्र तोमर सहित अन्य लोग शामिल हुए। इन सभी आयोजनों ने मेरठ में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता को दर्शाया, और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के महत्व को रेखांकित किया।
सीसीएसयू के योग शिविर में स्वामी करमवीर जी महाराज ने योग कराया, जिसमें सांसद अरुण गोविल और मंत्री सोमेंद्र तोमर सहित अन्य लोग शामिल हुए। इन सभी आयोजनों ने मेरठ में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता को दर्शाया, और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के महत्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
काली पल्टन मंदिर में योग।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, अमर उजाला ने वेद इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मोदीपुरम की बाईपास स्थित अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी में भव्य योग उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंसल कोर्टयार्ड के अध्यक्ष और वेद इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय में लगा योग शिविर।
- फोटो : अमर उजाला
योग प्रशिक्षक तरुण कौशिक, मोनू मलिक और मेघा शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं सिखाईं। उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला और सभी से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। योग गुरुओं ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे विभिन्न योगाभ्यासों का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।