फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत: सुर्खियों में सिनौली, सामने आई 4000 साल पुरानी सभ्यता, देखिए तस्वीरें

Sun, 10 Jun 2018 11:15 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Sun, 10 Jun 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Headlines of Sinuali, 4000 years old civilization emerged, see photos
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

बागपत में एक बार फिर से सिनौली सुर्खियों में है। यहां सिनौली में चार हजार साल पुरानी मानव सभ्यता के दुर्लभ अवशेष मिले हैं। बृहस्पतिवार को उत्खनन स्थल पर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा रहा, खोज से उत्साहित एएसआई अधिकारियों से बाइट लेने की होड़ के बीच भीड़ में किसान श्रीराम शर्मा भी खड़े हैं, जिनके खेत में यह अवशेष मिले हैं।

Headlines of Sinuali, 4000 years old civilization emerged, see photos
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यह उत्खनन उन्हीं की जागरूकता का परिणाम है। खेत में कापर के टुकड़े मिलने के तुरंत बाद उन्होंने इसकी जानकारी एएसआई अधिकारियों को दी, लगातार प्रयास कर उन्हें उत्खनन के लिए राजी किया।

Headlines of Sinuali, 4000 years old civilization emerged, see photos
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम शर्मा बताते हैं कि 2005 में उनके गांव में करीब 13 माह तक उत्खनन कार्य चला। वहां पर काफी महत्वपूर्ण प्राचीन अवशेष और करीब 116 कंकाल मिले थे। इस उत्खनन से ग्रामीण भी जागरूक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Headlines of Sinuali, 4000 years old civilization emerged, see photos
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

2007 में डीआईजी विजय कुमार गुप्ता और इतिहासकार अमित राय जैन ने फिर सिनौली का निरीक्षण कर अन्य महत्वपूर्ण प्राचीन कालीन जानकारी मिलने की उम्मीद जताई थी।

विज्ञापन
Headlines of Sinuali, 4000 years old civilization emerged, see photos
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

श्रीराम शर्मा ने बताया कि मार्च 2018 में वे अपनी भूमि पर खेत की डोल बना रहे थे, तो उन्हें कुछ कॉपर के टुकडे़ पड़े मिले तो इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी, उस समय बरनावा लाक्षागृह में उत्खनन का कार्य चल रहा था। बजट की समस्या आई, अन्य चुनौतियां भी कम नहीं थी, लेकिन इनके प्रयास रंग लाए। आखिरकार एएसआई की टीम बरनावा से यहां पहुंची और उत्खनन शुरू कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed