{"_id":"6a8fb5f7fce505df140e06a9","slug":"shamli-haryanvi-singer-ankit-balian-murder-murder-miscreants-had-been-preparing-for-two-days-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित का कत्ल: 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', गाना इंस्टा पर डालने के 2 घंटे बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित का कत्ल: 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', गाना इंस्टा पर डालने के 2 घंटे बाद हत्या
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान की हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई। बदमाश दो दिन से तैयारी में थे। रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों को पता था कि वह किस समय घर से निकलता है और जिम से कब बाहर आता है। इसी जानकारी के आधार पर हमलावरों ने जिम के बाहर मोर्चा संभाला और उसके बाहर निकलने का इंतजार किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
शामली में हरियाणवी सिंगर एवं अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच में सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्याकांड अचानक नहीं, बल्कि पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया। यूपी और हरियाणा के हमलावर वारदात से करीब दो दिन पहले से अंकित की रेकी कर रहे थे।
बुधवार को भी बदमाशों ने अंकित की हर गतिविधि पर नजर रखी। घर से जिम जाने और जिम से बाहर निकलने तक उसका पीछा किया और मौका मिलते ही जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।
2 of 20
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक हमलावरों को अंकित की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। उन्हें पता था कि वह किस समय घर से निकलता है और जिम से कब बाहर आता है। इसी जानकारी के आधार पर हमलावरों ने जिम के बाहर मोर्चा संभाला और उसके बाहर निकलने का इंतजार किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
3 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब जिम और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध वाहनों और युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमलावरों को अंकित की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी कौन उपलब्ध करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राणा ने दी थी धमकी, चाचा ने जताई हत्या में हाथ होने की आशंका
अंकित के चाचा चीकू ने पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी है कि अंकित के साथ काम करने वाले राणा नाम के व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी। परिवार को आशंका है कि धमकी देने वाले व्यक्ति की हत्या में भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस धमकी के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ अंकित के साथ काम करने वाले लोगों और उसके पुराने विवादों की भी पड़ताल कर रही है।
21 से 26 साल के बताए जा रहे हमलावर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल हमलावरों की उम्र करीब 21 से 26 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है। यूपी और हरियाणा के संदिग्ध युवकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।