फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा उफान पर: हस्तिनापुर में कई गांव बने टापू, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

Wed, 06 Aug 2025 12:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 06 Aug 2025 12:26 PM IST
सार

हस्तिनापुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई गांव पानी से घिरे हुए हैं और टापू में तब्दील हो चुके हैं। गंगा अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हैं।

विज्ञापन
Ganga Floods in Hastinapur: Villages Turn into Islands as River Crosses Danger Mark
हस्तिनापुर में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर में गंगा का रौद्र रूप हस्तिनापुर में कहर बनकर टूटा है। बीते 24 घंटे से लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदी का पानी बाहर निकलकर खादर क्षेत्र के गांवों में घुस चुका है, जिससे हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। कई गांव अब पूरी तरह टापू जैसे दिख रहे हैं, जिनके चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी है।

Ganga Floods in Hastinapur: Villages Turn into Islands as River Crosses Danger Mark
हस्तिनापुर में गंगा उफान पर - फोटो : संवाद
गांवों के संपर्क मार्ग टूटे 
गंगा के उफान से हस्तिनापुर से चांदपुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है। संपर्क मार्ग पर पानी बहने से आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
Ganga Floods in Hastinapur: Villages Turn into Islands as River Crosses Danger Mark
हस्तिनापुर में गंगा उफान पर - फोटो : संवाद
जलस्तर अब भी खतरे के ऊपर 
हरिद्वार से 2.50 लाख क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 2.40 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज गंगा में हो रहा है। इससे गंगा का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Floods in Hastinapur: Villages Turn into Islands as River Crosses Danger Mark
हस्तिनापुर में गंगा उफान पर - फोटो : संवाद
अलर्ट मोड में प्रशासन 
बुधवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी खादर क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। हालातों को देखते हुए राहत कार्यों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ग्रामीण लगातार प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं, और हालात की गंभीरता से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन
Ganga Floods in Hastinapur: Villages Turn into Islands as River Crosses Danger Mark
हस्तिनापुर में गंगा उफान पर - फोटो : संवाद

अगले 24 घंटे नाजुक 
ग्रामीणों और अधिकारियों का मानना है कि अगले 24 घंटे काफी निर्णायक हो सकते हैं, क्योंकि जलस्तर अभी और बढ़ने की आशंका है। आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी की चपेट में हैं। ग्रामीण भयभीत हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed