फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ के बाद सहारनपुर में भयंकर आग, मंजर देख कांप गए लोग, देखें ये 10 तस्वीरें

Tue, 03 Dec 2019 02:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in a factory at Saharanpur district after Meerut city
फैक्टरी में सगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के बाद अब सहारनपुर में भी भयंकर आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ एक के बाद एक ड्रम फटे। मंजर इतना खौफनाक था कि लोग देखकर कांप गए। यही नहीं बल्कि कुछ लोग तो मौके पर जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। कमजोर दिल वाले न देखें ये तस्वीरें-

Fierce fire in a factory at Saharanpur district after Meerut city
आग में कई झुलसे - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में पुंवारका की पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाके होने शुरू हो गए। इस कारण लोग दहशत में आ गए। जिसने भी धमाकों की आवाज सुनी, वह फैक्टरी की ओर दौड़ पड़ा। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चारों ओर बचाओ-बचाओ और चीखपुकार का मंजर देखकर लोगों के कलेजे कांप गए। केमिकल से भरे ड्रम फटने से सीएफओ भी झुलस गए।

Fierce fire in a factory at Saharanpur district after Meerut city
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने फैक्टरी में घुस गए। उसी समय केमिकल का एक ड्रम धमाके के साथ फट गया और केमिकल की उबलती बौछारें दूर तक गिरीं। सीएफओ पुलिस कर्मियों को धक्का देकर बाहर की ओर भागे। उनके पैर और गर्दन पर केमिकल आकर गिरा और वह भी झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire in a factory at Saharanpur district after Meerut city
आगे में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी में केमिकल के करीब एक दर्जन ड्रम केमिकल से भरे रखे थे। सभी एक के बाद एक धमाकों के साथ फटते रहे। फैक्टरी की कई दीवारें टूट गईं, टीन और ड्रम हवा में उड़ते नजर आए, जो आसपास के खेतों में बिखर गए। धमाकों की आवाज पुंवारका, जनता रोड, आसनवाली तक पहुंची, तो दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Fierce fire in a factory at Saharanpur district after Meerut city
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फैक्टरी की आग इतनी भयंकर थी कि पास के गन्ने के खेत में भी आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोग फैक्टरी में फंसे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन धमाकों के चलते किसी की हिम्मत फैक्टरी के अंदर जाने की नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed