{"_id":"5de520478ebc3e54e406bf31","slug":"fierce-fire-in-a-factory-at-saharanpur-district-after-meerut-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ के बाद सहारनपुर में भयंकर आग, मंजर देख कांप गए लोग, देखें ये 10 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के बाद सहारनपुर में भयंकर आग, मंजर देख कांप गए लोग, देखें ये 10 तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
फैक्टरी में सगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के बाद अब सहारनपुर में भी भयंकर आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ एक के बाद एक ड्रम फटे। मंजर इतना खौफनाक था कि लोग देखकर कांप गए। यही नहीं बल्कि कुछ लोग तो मौके पर जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। कमजोर दिल वाले न देखें ये तस्वीरें-
2 of 10
आग में कई झुलसे
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में पुंवारका की पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद धमाके होने शुरू हो गए। इस कारण लोग दहशत में आ गए। जिसने भी धमाकों की आवाज सुनी, वह फैक्टरी की ओर दौड़ पड़ा। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चारों ओर बचाओ-बचाओ और चीखपुकार का मंजर देखकर लोगों के कलेजे कांप गए। केमिकल से भरे ड्रम फटने से सीएफओ भी झुलस गए।
3 of 10
फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह दमकलकर्मियों के साथ आग बुझाने फैक्टरी में घुस गए। उसी समय केमिकल का एक ड्रम धमाके के साथ फट गया और केमिकल की उबलती बौछारें दूर तक गिरीं। सीएफओ पुलिस कर्मियों को धक्का देकर बाहर की ओर भागे। उनके पैर और गर्दन पर केमिकल आकर गिरा और वह भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आगे में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में केमिकल के करीब एक दर्जन ड्रम केमिकल से भरे रखे थे। सभी एक के बाद एक धमाकों के साथ फटते रहे। फैक्टरी की कई दीवारें टूट गईं, टीन और ड्रम हवा में उड़ते नजर आए, जो आसपास के खेतों में बिखर गए। धमाकों की आवाज पुंवारका, जनता रोड, आसनवाली तक पहुंची, तो दहशत फैल गई।
विज्ञापन
5 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी की आग इतनी भयंकर थी कि पास के गन्ने के खेत में भी आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आसपास के लोग फैक्टरी में फंसे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन धमाकों के चलते किसी की हिम्मत फैक्टरी के अंदर जाने की नहीं हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।