उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेरहम पिता ने अपनी एक वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। बच्ची की मां और मामा का आरोप है कि बेटा न होने के कारण उसके पति ने बच्ची की जान ले ली है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
काम से लौटकर बेटी को नफरत से देखता था पिता, साल भर की मासूम के साथ एक दिन किया ऐसा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र की नूर बस्ती निवासी मोहम्मद चांद ने करीब डेढ़ साल पहले कालोनी की ही रहने वाली उजमा से प्रेम विवाह किया था। उजमा जब गर्भवती हुई तो चांद ने उजमा से बेटे की मांग करनी शुरू कर दी। लेकिन चांद को बेटी पैदा हुई।
उजमा का कहना है कि उसका पति चांद हमेशा उसकी बेटी से नफरत करता था। कभी उसको गोद तक में नहीं लेता था। कई बार उजमा और चांद के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ।
उजमा ने अपने मायके वालों को भी यह बात बताई, लेकिन चांद नहीं मानता था। बताया कि चांद फेरी का काम करता है और जब वह शाम को फेरी लगाकर घर पर आता, तो बेटी को नफरत भरी निगाहों से देखता था।
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे पत्नी उजमा सो रही थी और चांद उठा और उसने अपनी सोती हुई बेटी अलीशा का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उजमा को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने मायके पक्ष को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चांद को हिरासत में ले लिया है और अलीशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।