फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा के किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध, पश्चिमी यूपी में भाकियू का चक्का जाम

Fri, 27 Nov 2020 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Nov 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest against lathi-charge on farmers of Punjab, Haryana, Chakki jam in the west UP
भाकियू का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम कर रही है। पश्चिमी यूपी में भी भाकियू हरियाणा-पंजाब के किसानों के समर्थन में उतर आई है। यहां विभिन्न जनपदों में आज चक्का जाम किया जा रहा है। देखें कहां क्या है स्थिति :-



मेरठ में किसानों ने एनएच-58 पर जिटौली गांव के सामने हाईवे जाम किया। भाकियू कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी की हुई हैं।

Farmers Protest against lathi-charge on farmers of Punjab, Haryana, Chakki jam in the west UP
बागपत में भाकियू का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

पंजाब और हरियाणा के किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर आक्रोश जताते हुए भाकियू ने पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में जाम का एलान किया है। बागपत जनपद में निवाड़ा पुल पर भाकियू ने सोनीपत हाईवे को जाम किया।

वहीं, भाकियू के जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। बागपत में गौरीपुर मोड़ से सीधे ईपीई पर वाहन डायवर्ट किए गए हैं। सोनीपत से कुंडली के रास्ते रूट डायवर्ट किया गया है।

Farmers Protest against lathi-charge on farmers of Punjab, Haryana, Chakki jam in the west UP
बिजनौर में भाकियू का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में भी किसानों का सड़कों पर कब्जा बना हुआ है। भाकियू ने जिले में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का एलान किया है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Protest against lathi-charge on farmers of Punjab, Haryana, Chakki jam in the west UP
चक्का जाम के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में भी भाकियू ने चक्का जाम किया। यहां सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर किसान चक्का जाम के लिए पहुंचे। वहीं एहतियात के तौर पर देहरादून हाईवे के अतिरिक्त अंबाला हाईवे पर भी पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है। हाईवे सहित पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
Farmers Protest against lathi-charge on farmers of Punjab, Haryana, Chakki jam in the west UP
राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में किसान नावला कोठी पर दिल्ली-दून नेशनल हाईवे को जाम करने पहुंचे। आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। पीएसी के साथ आरएएफ को भी तैनात किया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत नावला कोठी पर किए जा रहे चक्का जाम में किसानों के बीच पहुंचे हैं।

जाहिर है शादी के सीजन में किसानों द्वारा नेशनल हाइवे पर चक्का जाम के कारण विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए हाईवे पर चक्का जाम किए जाने पर रूट डायवर्जन  किया है। रोडवेज बसें वाया मीरापुर मवाना मार्ग से मेरठ जाएंगी, लेकिन इसके लिए यात्रियों को अधिक किराया देना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed