फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अस्पताल में खुलेआम गुंडागर्दी, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो वायरल

Fri, 27 Nov 2020 03:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Nov 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
A case of assault has been reported in private hospital in Meerut
अस्पताल में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में एक निजी अस्पताल में सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आरोपी मारपीट और हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि दबंगों की पैरवी भाजपा नेता कर रहे हैं। इसके चलते घटना में रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की गई।

A case of assault has been reported in private hospital in Meerut
अस्पताल में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मामला गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल का है। यह अस्पताल तीन लोगों की पार्टनरशिप में है। एक पार्टनर अस्पताल में अपनी गर्लफ्रेंड को भी शामिल करना चाहता है। एक सपा नेता भी अस्पताल में अपनी भागीदारी करने के लिए तीनों के साथ मीटिंग कर चुका है। इसको लेकर तनातनी चल रही है। 

 
A case of assault has been reported in private hospital in Meerut
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार शाम हथियारों से लैस 5-6 युवक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रिसेप्शन पर बैठे युवक से दोनों पार्टियों के नाम पूछे और फिर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को पीटा और हथियार लहराए। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन पर एक युवती भी थी। उसके साथ भी अभद्रता की गई। घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हथियारों से लैस बदमाशों ने धमकी दी कि अब अस्पताल उनके तरीके से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
A case of assault has been reported in private hospital in Meerut
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

मध्यस्था कराने में सामने आया भाजपा नेता
बताया गया कि एक भाजपा नेता तीनों पार्टनरों की मध्यस्था कराने के लिए सामने आए हैं। दो पार्टनर को बोला गया है कि अपने हिस्से का पैसा लेकर अस्पताल से हट जाओ। भाजपा नेता के हस्तक्षेप की जानकारी मेडिकल थाना पुलिस को है। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

विज्ञापन
A case of assault has been reported in private hospital in Meerut
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

यूपी: अस्पताल में खुलेआम गंडागर्दी, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो वायरलअस्पताल में गुंडागर्दी का वायरल वीडियो गुरुवार को पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद अधिकारियों ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल का कहना है कि इस वीडियो की जांच होगी। गुंडों के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी सूरत में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed