फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता कर्फ्यू: बुजुर्ग बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा, हर तरफ था सन्नाटा, देखें तस्वीरें

Mon, 23 Mar 2020 01:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Mar 2020 01:21 AM IST
सार

बुजुर्गों ने कहा कि मेरठ ने बहुत कुछ झेला पर ऐसा सन्नाटा कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
Elderly people said that the city has never seen such a thing before in Meerut
बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर ने बहुत कुछ झेला पर ऐसा सन्नाटा कभी नहीं देखा। लोग अपने और परिवार के लिए इसे अच्छा बता रहे हैं। वे बोले, जो जीवन को बचाए...ऐसा कर्फ्यू अच्छा है।

Elderly people said that the city has never seen such a thing before in Meerut
जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

छपरौली से पांच बार विधायक रहे 88 वर्षीय नरेंद्र सिंह बताते हैं कि 1977 में इमरजेंसी लगी तो उस दिन भी सन्नाटा था। लोग डरे हुए थे। इसके बाद मेरठ में कई बार कर्फ्यू लगा पर एक साथ पूरा बंद कभी नहीं रहा। यदि जीवन बचाने के लिए ऐसा करना पड़ता है तो अच्छा है। लोग जागरूक नहीं हुए तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।

Elderly people said that the city has never seen such a thing before in Meerut
तनजा कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

रिटायर्ड सीओ 77 वर्षीय राजेंद्र सिंह बताते हैं कि नौकरी के दौरान कई बार कर्फ्यू देखे परंतु आज का सन्नाटा बिल्कुल अलग था। इसे ही भले जनता कर्फ्यू का नाम दिया हो परंतु ये जान बचाने वाला है। जीवन बचाने के लिए ऐसे कर्फ्यू का सभी को सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elderly people said that the city has never seen such a thing before in Meerut
ताली बजाती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य 75 वर्षीय डॉ. एसके अग्रवाल कहते हैं कि ऐसा बंद कभी नहीं देखा। सबको जीवित रखना है तो ऐसा करना बेहद जरूरी है। यदि कर्फ्यू की तरह लोग जागरूकता नहीं दिखाएंगे तो वे अपने साथ परिजनों को भी संकट में डाल देंगे। कोरोना संक्रमण तबाह कर देगा। ऐसा कर्फ्यू अच्छा है।

विज्ञापन
Elderly people said that the city has never seen such a thing before in Meerut
थाली बजाते लोग - फोटो : अमर उजाला

75 वर्षीय किसान शौबीर सिंह कहते हैं कि इतना सन्नाटा आज तक नहीं देखा। सभी को जनता कर्फ्यू का महत्व समझना होगा और सरकार का सहयोग करना चाहिए। ये सब उन्हीं के लिए हो है। यदि हम लोग इसका पालन नहीं करेंगे तो कोरोना वायरस संक्रमण पूरे देश को अपनी जद में ले लेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed